तीन लोगों की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Apr 2019 10:02:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एक स्कार्पियो गंग नहर में गिरी देखी गई, तीन लोगों की मौत, चालक लापता https://www.shauryatimes.com/news/39991 Wed, 17 Apr 2019 10:02:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39991  बुधवार को सुबह खतौली गंग नहर पटरी मार्ग पर राहगीरों ने बुआड़ा कलां गांव के पास एक स्कार्पियो गंग नहर में गिरी देखी। जिसे देखकर मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन से स्कार्पियों को नहर से बाहर निकलवाया गया। स्कार्पियों में तीन शव मिले।

आधार कार्ड से हुई पहचान 

मृतकों की जेब से हेमंत पुत्र राकेश निवासी सिंभावली हापुड़, अक्षय कुमार पुत्र रविंद्र व प्रवीन पुत्र कृष्ण निवासी भैंवाला सोनीपत हरियाणा के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

चालक अभी लापता  

पुलिस ने स्कार्पियो की चालक सीट खाली होने से चालक के भी गंग नहर में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों के तलाश कराई, पर कुछ हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने रात्रि के समय स्कार्पियो के नहर में गिरने की संभावना जगाई हैं।

]]>
वेरमोंट : पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ग्लाइडर, तीन लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/9769 Thu, 30 Aug 2018 06:19:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9769 वेरमोंट की पहाड़ियों में एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. राज्य पुलिस ने बताया कि कल खोज एवं बचाव दल स्टर्लिंग माउंटेन के निकट पहुंचा जहां ग्लाइडर के पायलट और दो यात्रियों का शव मिले. वेरमोंट : पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ग्लाइडर, तीन लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि एक टो विमान जिससे ग्लाइडर जुड़ा हुआ था उसने दिन में करीब साढ़े 11 बजे मोरिसविले-स्टोवे राज्य हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. कुछ समय के बाद ग्लाइडर उससे अलग हो गया.  मोरिसविले पुलिस को दोपहर करीब दो बजे ग्लाइडर के लापता होने की खबर मिली. 

ग्लाइडर स्टोव सोयरिंग का था. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड दुर्घटना की जांच कर रहे हैं

]]>