तीसरी शादी रचाने वाले पति को करवाया गिरफ्तार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 29 Sep 2020 08:48:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 तीसरी शादी रचाने वाले पति को करवाया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/85506 Tue, 29 Sep 2020 08:48:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85506 रांची की रहने वाली एक महिला ने तीसरी शादी रचाने वाले पति को पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया। पति फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल आरोपित पति ने पत्नी के रहते दूसरी शादी रच ली थी। और जिसके कुछ समय बाद ही उसने तीसरी शादी भी रच ली। तीसरी शादी की जानकारी तब मिली जब उसकी शादी की एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो देख पत्नी ने बड़ी सूझबूझ से आरोपित पति को रांची बुलवाया और उसे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। आरोपित पति बिहार के गया जिले का डोभी निवासी इमरान खान है। इमरान के विरुद्ध केस दर्ज कराने अपने बच्चों के साथ पीडि़त महिला थाने चली गई थी। पीड़ित पत्नी ने ही पति को हिरासत में देने का जाल बिछाया और महिला थाने की पुलिस से उसे पकड़वा दिया।

पीडि़त पत्नी ने कहा कि उसके पास एक वीडियो मिला, इस वीडियो में जब दूल्हे का चेहरा देखी तो होश उड़ गए। दूल्हा कोई और नहीं उसका पति इमरान ही था। जिसके उपरांत उसने फोन पर उससे बात की तो उसने शादी करने की बात स्वीकार की। उसने कहा कि उसने अपने मामू की बेटी से 27 मार्च 2020 को शादी की है। उसके साथ गया में रह रहा है।

इसी बीच रविवार को इमरान अपनी पहली पत्नी के बुलावे पर बच्चे से मिलने के लिए रांची आया था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे दबोच लिया। लेकिन वह थाने में हाजिर नहीं हुआ। सितंबर के पहले हप्ते में उसके के विरुद्ध  न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गया जाने वाली ही थी। इसी बीच रविवार को उसके रांची आने की खबर मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया गया।

]]>