तीसरे दिन का खेल खत्म – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Jan 2021 08:21:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के पास 197 रन की बढ़त https://www.shauryatimes.com/news/98059 Sat, 09 Jan 2021 08:21:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98059 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रन पर सिमटी थी। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए थे। तीसरे दिन भारत ने 2 विकेट पर 96 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारत की पहली पारी 244 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 94 रन की अहम बढ़त हासिल की।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम ने अपनी बढ़त को कुल 197 रन तक पहुंचा दिया है। मार्नस लाबुशाने 47 जबकि स्टीव स्मिथ 29 रन बनाकर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त की तरफ

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला टेस्ट खेल रहे विल पुकोव्स्की मोहम्मद सिराज की गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच चोटिल रिषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग कर रहे रिद्धिमान साहा ने लपका। आर अश्विन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर डेविड वार्नर को LBW  कर भारत को बड़ा विकेट दिलाया।

दूसरे दिन का खेल खत्म के वक्त मार्नस लाबुशाने 69 गेंद पर 47 जबकि स्टीव स्मिथ 63 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम के पास भारत के उपर पहली पारी के आधार पर 197 रन की बढ़त हासिल हो गई है।

भारत की पारी 244 रन पर सिमटी, पुजारा-गिल का अर्धशतक

तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। दूसरे दिन वह 5 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन हनुमा विहारी के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा जब 4 रन के स्कोर पर वह रन आउट होकर वापस लौटे। पुजारा ने 174 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे धीमा अर्धशतक रहा।

जोश हेजलवुड ने भारतीय टीम को जोरदार झटका दिया जब 36 रन पर बल्लेबाजी कर रहे रिषभ पंत को डेविड वार्नर के हाथों कैच करवाया। कमिंस ने भारत को करारा झटका देते हुए अर्धशतक बनाकर खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को आउट किया। 176 गेंद पर वह 50 रन बनाकर विकेटकीपर टिम पेन को कैच दे बैठे। आर अश्विन 10 रन बनाकर रन आउट हुए इसके बाद नवदीप सैनी आउट होकर वापस लौटे। जसप्रीत बुमराह भारतीय पारी में रन आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

पहली पारी में भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। 26 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड उनको अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया। इसके बाद टेस्ट में अपना पहला अर्धशतक बनाने वाले शुभमन गिल आउट हुए। पैट कमिंस की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने उनका शानदार कैच पकड़ा। 101 गेंद पर 8 चौके की मदद से गिल ने 50 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में पैट कमिंस ने 21.4 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जोश हेजलवुड ने दो जबकि मिशेल स्टार्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

भारतीय का प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन 

डेविड वार्नर, विल पुकोव्स्की, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेश हेजलवुड

]]>
तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया को मिली सिर्फ 2 रन की बढ़त https://www.shauryatimes.com/news/96202 Mon, 28 Dec 2020 07:31:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96202 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच में मेलबर्न के एमसीजी में खेला जा रहा है। इस मैच के तीन दिन का खेल समाप्त हो गया। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 66 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बना लिए। इस समय ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ 2 रन की बढ़त है।

इस मैच के दूसरे दिन भारत ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की बढ़त बनाई थी। भारतीय टीम ने 277/5 से आगे खेलते हुए मैच के तीसरे दिन 115.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 326 रन बनाए। इस तरह भारत के पास 131 रनों की बढ़त है। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 66 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। इस वक्त पैट कमिंस 15 और कैमरॉन ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी, गिरे 6 विकेट

131 रनों से पहली पारी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका जो बर्न्स के रूप में लगा जो 4 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए। कंगारू टीम को दूसरा झटका मार्नस लाबुशाने के रूप में लगा जो 28 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा जो 8 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका मैथ्यू वेड के रूप में लगा जो 40 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर lbw आउट हुए। 5वां विकेट कंगारू टीम का ट्रेविस हेड के रूप में गिर जो 17 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया को छठवां झटका कप्तान टिम पेन के रूप में लगा जो 1 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर पंत के हाथों कैच आउट हुए।

भारत की पहली पारी, कप्तान रहाणे का शतक

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतकीय पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे मैच के तीसरे दिन रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे। रहाणे ने दिन के खेल के करीब 40 मिनट निकाल दिए थे, लेकिन वे एक रिस्की रन के चक्कर में 112 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। भारत को दिन का दूसरा और पारी का सातवां झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा जो 57 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर कमिंस के हाथों कैच आउट हुए।

भारत को आठवां झटका उमेश यादव के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर नाथन लयोन की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। 9वीं सफलता कंगारू टीम को जोश हेजलवुड ने दिलाई। उन्होंने अश्विन को 14 रन के निजी स्कोर पर लयोन के हाथों कैच आउट कराया। जसप्रीत बुमराह के तौर पर भारत का आखिरी विकेट गिरा जो नाथन लयोन की गेंद पर ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट हुए।

मैच का लेखा-जोखा

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 195 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ रिषभ पंत के साथ अच्छी साझेदारी की और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

 

]]>