तो सजा किस बात की: गुलाम नबी आजाद – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 30 Jul 2019 10:27:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 तीन तलाक कहने पर कुछ हुआ ही नहीं तो सजा किस बात की: गुलाम नबी आजाद https://www.shauryatimes.com/news/50689 Tue, 30 Jul 2019 10:27:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50689 राज्यसभा में आजाद ने कहा कि यहां के मुसलमानों की तुलना किसी दूसरे मुल्क के मुसलमानों से नहीं करिए, क्योंकि उनमें जो खामियां हैं, वो हमारे देश के मुस्लिमों को नहीं लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने क्रिमिनल लॉ के बारे में तो नहीं बोला था, आप गलत कह रहे हैं. सरकार ने क्या अब तक अल्पमत वाले फैसलों को लागू किया है. लिंचिंग के लिए भी कानून बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, लेकिन क्या आपने बनाया. कोर्ट के फैसले जब आपको ठीक लगते हैं तो ही आप लाते हैं. आजाद ने कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट के कहने पर जब तीन तलाक खत्म हो गया तो आप किसी बात की सजा दे रहे हैं. तीन तलाक कहने पर कुछ हुआ ही नहीं तो सजा किस बात की.

]]>