त्वचा को निखारने में आपकी मदद कर सकता है मछली का तेल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Mar 2019 10:14:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 त्वचा को निखारने में आपकी मदद कर सकता है मछली का तेल https://www.shauryatimes.com/news/35129 Sat, 09 Mar 2019 10:14:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35129 हम आपको बता दें मछली का तेल त्वचा को निखारने में मदद करता है और बालों को स्वस्थ बनाता है। कैप्सूल के रूप में मछली का तेल आसानी से उपलब्ध है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं जो स्वस्थ त्वचा और स्वस्थ बाल पाने में मदद करता है। इसलिए त्वचा और बाल सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए मछली के तेल का उपयोग करना चाहिए।

ऐसे करें इसका प्रयोग 

जानकारी के लिए आपको बता दें मछली के तेल के 5 कैप्सूल चाहिए। इनसे तेल निकाल लें। एक कॉटन पैड का उपयोग कर अपने चेहरे पर मछली के तेल को लगाएं। इसे कम से कम दस मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इसी के साथ दो बड़े चम्मच जैतून का तेल और 2 चम्मच मछली का तेल लें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। अब अपनी उंगलियों का उपयोग करके अपने बालों में इस तेल के मिश्रण को लगाएं। धीरे-धीरे इसे मालिश करें।

यह भी है इसके प्रयोग 

आपको बता दें एक शॉवर कैप लें और इसे सिर ढ़क लें। इसे कम से कम 2-3 घंटों तक रहने दें ताकि स्कैल्प तेल को सोख ले। अब शैम्पू करके अपने बालों को ठीक से धो लें। वही मछली का तेल स्कैल्प को पोषित करने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसी के साथ यह बालों का गिरना कम करता है। मछली के तेल का उपयोग बालों के विकास को बढ़ाता है।

]]>