थप्पड़कांड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया… – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 05 May 2019 10:23:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 थप्पड़कांड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया… https://www.shauryatimes.com/news/41858 Sun, 05 May 2019 10:23:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41858 थप्पड़कांड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। केजरीवाल ने कहा कि सीएम बनने के बाद उन पर पांचवीं बार हमला किया गया। यह हमला दिल्ली की जनता पर किया गया है। यह आम आदमी का अपमान है। उन्होंने कहा कि अब तक उनके ऊपर नौ बार हमला हो चुका है, जबकि 33 मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह करार देते हुए केजरीवाल ने शनिवार को हुए हमले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर चुन-चुन कर हमले किये जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैं रात दिन दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहा हूं। मेरे खून का एक -एक कतरा देश के लिए समर्पित है। मुझे बेहद खुशी है पीएम मोदी की तानाशाही के खिलाफ देश की जनता अब सामने आ रही है।

 केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, मैं रात दिन दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहा हूं। मेरे खून का एक -एक कतरा देश के लिए समर्पित है। मुझे बेहद खुशी है पीएम मोदी की तानाशाही के खिलाफ देश की जनता अब सामने आ रही है।

दिल्ली के सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी का जनाधार बढ़ता देख विपक्षी परेशान हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा ‘जिस तरीके से हमारा काम आगे बढ़ रहा है, इन पार्टियों का जनाधार खिसक रहा है, जो ये बर्दाश्त नही कर पा रहे’। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की जनता का एहसान अपनी जान गंवा के भी नहीं चुका सकते। सीएम ने कहा कि भाजपा को आप सरकार के काम करने से दिक्कत है। प्रदेश के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य में जो काम किया गया है विरोधी डर गए हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक युवक ने शनिवार को थप्पड़ मार दिया था। दरअसल केजरीवाल शनिवार शाम को मोती नगर में एक रोड शो कर रहे थे तभी एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थप्पड़ मारने वाले का नाम सुरेश बताया जा रहा है और वह कैलाश पार्क का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस हमले की सभी राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। 

]]>