थियेटर में कर रहे ऐसा काम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 29 Nov 2018 07:59:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 2.0 के रिलीज़ होते ही ख़ुशी के मारे पागल हुए रजनीकांत के फैंस, थियेटर में कर रहे ऐसा काम https://www.shauryatimes.com/news/20558 Thu, 29 Nov 2018 07:59:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20558 साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की दीवानगी लोगों में किस कदर है ये उनकी हर फिल्म के रिलीज़ वाले दिन देखने को मिल जाता है. आज रजनीकांत की फिल्म 2.0 सिनेमाघरों में र‍िलीज हो चुकी है.

देशभर में रजनीकांत फैंस की दीवानगी देखने को मिल रही है. कही दूध से रजनीकांत के पोस्टर को नहलाया जा रहा है तो कोई थियेटर में एक्टर की एंट्री पर नाच रहा है. जी हाँ… वैसे ये पहली बार नहीं है बल्कि रजनीकांत की हर फिल्म की रिलीज के दौरान ये माहौल देखने को मिलता है.

सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमे रजनीकांत के फैंस की दीवानगी देखने को मिल रही है. आपको बता दें कई सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल जा रहे हैं. कहीं-कहीं पर तो लोगों की मूवी टिकट के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही है. साउथ में तो सभी सिनेमाघरों के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है. रजनीकांत की फिल्म 2.0 के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं जिन्हे दूध से नहलाया जा रहा है.

वहीं थियेटर के अंदर भी फैंस झूमते हुए नजर आ रहे हैं. रजनीकांत की एंट्री के वक्त ये वहां मौजूद सभी दर्शक ढोल बजाने लगे. इसके साथ ही सिनेमाहॉल के बाहर रजनी के फैंस ढोल पर डांस करते हुए नजर आ रहे है. वैसे ये माहौल रजनीकांत की हर फिल्म के वक्त देखने को मिलता है. इससे पहले फिल्म काला के रिलीज़ के दिन भी फैंस की दीवानगी देखने को मिली थी.

 

]]>