दवा कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 24 Apr 2021 11:11:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दवा कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/109628 Sat, 24 Apr 2021 11:11:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109628 पटना: बिहार की राजधानी पटना के दवा मंडी में शनिवार को एक दवा कारोबारी ने दूसरे दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कारोबारी की शिनाख्त रजनीश सर्जिकल के मालिक रजनीश कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  जिले के पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविंद मित्रा रोड में मृतक की दवाइयों की दुकान है.

आज सुबह दुकान के समक्ष बाइक लगाने के विवाद में दुर्गा सर्जिकल के मालिक से उसकी की तू-तू मैं-मैं हुई थी. देखते ही देखते दोनों दुकानदारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुर्गा सर्जिकल के मालिक ने रजनीश पर बंदूक निकाल कर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस घटना में रजनीश के एक स्टाफ को भी गोली लगी है. शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना बाद सनसनी फ़ैल गई है.

घटना के बाद आननफानन रजनीश और उसके स्टाफ को रिक्शे पर लाद कर PMCH पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रजनीश को मृत बता दिया. जबकि स्टाफ फिलहाल इलाजरत है. वहीं, घटना की सूचना पाकर पटना SSP उपेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच चुके हैं. मामले की जांच की जा रही है. CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. आसपास के दुकानदारों से पूछताछ जारी है.

]]>