दिल्ली नगर निगम उपचुनाव वोटिंग : आप से लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Feb 2021 07:29:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली नगर निगम उपचुनाव वोटिंग : आप से लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी https://www.shauryatimes.com/news/103923 Sun, 28 Feb 2021 07:29:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103923 दिल्ली में एमसीडी के पांच वार्डों के उपचुनाव की वोटिंग आज हो रही है. दिल्ली के जिन वार्ड में वोटिंग हो रही है, उनमें  वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62एन, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में, वार्ड नंबर 02-ई (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 08-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) पूर्वी दिल्ली की सीटें शामिल हैं.

इस चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ जहां एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी इन सीटों को जीतना चाहती है, वहीं दिल्ली की सरकार संभाल रही आम आदमी पार्टी पिछली बार की तरह उपचुनाव वाली सीटों में ज्यादातर अपने नाम करना चाहती है. कांग्रेस भी इस लड़ाई में सघर्ष कर रही है.

सुबह आठ बजे से ही लोग वोटिंग के लिए कतारों में खड़े नजर आए. कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए वोटिंग कराई जा रही है.

दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर 28 फरवरी को हो रहे उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी. तीनों ही पार्टियां एक-एक वोट के लिए जमकर मेहनत कर रही थीं. ऐसे में देखना है कि उपचुनाव की बाजी कौन किसके हाथ लगती है.

गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 28 फरवरी को सुबह शुरू हो गई. वडोदरा की 88 निगम सीटों  के साथ-साथ 34 जिला पंचायत और 168 तालुका पंचायत की सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह से ही मतदाताओं का आना जाना जारी रहा. इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपानी ने अमरेली में अपने परिवार के साथ मतदान किया. उनके साथ उनकी 95 वर्षीय मां भी मतदान करने पहुंची थीं.

]]>