दिल्ली में आज 4 डिग्री तापमान दर्ज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में आज 4 डिग्री तापमान दर्ज, जानें अपने राज्य का हाल
पहाड़ी इलाकों में रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में हो रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में शीतलहर चल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में आज यानी 19 दिसंबर की मौसम की बात करें तो कल की अपेक्षा आज एक डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। बीते दिन दिल्ली में 3 डिग्री के आस-पास तापमान दर्ज किया था, लेकिन आज अनुमान लगाया गया है कि राजधानी में तापमान 4 डिग्री है।  ऐसा अनुमान है कि महीने के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। हालांकि शीतलहर के चलते ठंड में इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पडे़गा। दिल्ली में बढ़ती ठंड़ के साथ ही हवा की खराब गुणवत्ता बरकरार है।

आने वाले दिनों में ंलगातार तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों की तरफ शीतलहर चलना शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आती जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भाप में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। आईएमडी ने कहा कि पहले सप्ताह की पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विभाग ने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे और ठंड की स्थिति पश्चिम और पूर्वी यूपी में देखने को मिली। शुक्रवार को फुर्सतगंज (रायबरेली) का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान माना जा रहा है वहीं झांसी में राज्य में सबसे अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह के लिए राज्य के अलग-अलग स्थानों पर शुष्क मौसम और उथले से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है।