दिल्ली में कल साइकिल यात्रा निकालेगी कांग्रेस – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 30 Mar 2019 10:26:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली में कल साइकिल यात्रा निकालेगी कांग्रेस https://www.shauryatimes.com/news/37434 Sat, 30 Mar 2019 10:26:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37434
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस दिल्ली में रविवार यानी 31 मार्च से ‘हाथ के साथ-साइकिल यात्रा’ निकालेगी। इस दौरान कांग्रेस के नेता पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में भी उत्साह भरने की कोशिश होगी। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद रमेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रसार-प्रसार करने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को शक्ति एप से जोड़ा जाएगा। यह माध्यम समाज के महत्वपूर्ण आर.डब्लू.ए. के प्रतिनिधि व दिल्ली के नागरिकों से सीधे संवाद करने का जरिया बनेगा।
कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा द्वारा ऐतिहासिक ‘न्यूनतम आय गांरटी योजना’ के बारे में लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के 25 करोड़ गरीबों को सीधे फायदा पहुंचेगा। इसके बारे में भी साइकिल यात्रा के माध्यम से दिल्ली की जनता को अवगत कराया जाएगा। दिल्ली में कांग्रेस सरकार ने 15 साल में बहुत काम किए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने विकास कार्यों को ठप कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के दौरान घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे।
]]>