दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की वजह से 4 दिन रूट रहेगा डायवर्ट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 17 Jan 2021 11:27:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की वजह से 4 दिन रूट रहेगा डायवर्ट, इन रास्तों का करें इस्तेमाल https://www.shauryatimes.com/news/98928 Sun, 17 Jan 2021 11:27:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98928 गणतंत्र दिवस समारोह के लिए परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान चार दिन नई दिल्ली इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने जाम के मद्देनजर वाहन चालकों को इंडिया गेट व राजपथ इलाके में जाने से बचने का सुझाव दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त यातायात मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली परेड का 17, 18, 20 और 21 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ होते हुए इंडिया गेट तक जाएगी।

इसके कारण सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक राजपथ-रफी मार्ग, जनपथ, राजपथ-मानसिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन मार्ग को बंद रखा जाएगा। इस मार्ग से आने वाले यातायात को अन्य  मार्गों पर भेजा जाएगा

उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाले इन मार्गो का करें प्रयोग

आश्रम चौक से ये वाहन चालक सराय काले खां, आइपी एस्टेट फ्लाईओवर-राजघाट, लाजपत राय मार्ग- मथुरा रोड-भैरों रोड-रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड-कमल अत्ततुर्क मार्ग- कौटिल्य मार्ग-सरदारपेट मार्ग-मदर टेरेसा क्रिसेंट-आरएमएल-बाबा खड़क सिंह मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान यातायात के लिए पृथ्वी राज रोड-राजेश पायलट मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मथुरा रोड- भैरों रोड, बर्फखाना से आज़ाद मार्केट-रानी झांसी फ्लाईओवर-पंचकुइयां रोड-हनुमान मूर्ति-वन्देमातरम मार्ग-धौलाकुआं मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

पूर्व से पश्चिम जाने वाले इन मार्गो का करें प्रयोग

रिंग रोड से भैरों रोड-मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग- राजेश पायलट मार्ग-पृथ्वीराज रोड-सफदरजंग रोड-बोलिवर मार्ग-वंदेमातरम मार्ग। इसके अलावा रिंग रोड से आइएसबीटी-चंदगी राम अखाड़ा-माल रोड-आजादपुर रिंग रोड। भैरों रोड-मथुरा रोड-लोधी रोड-अर¨बदो मार्ग- सफदरजंग रोड-तीन मूर्ति मार्ग-मदर टेरेसा क्रिसेंट-पार्क स्ट्रीट-शंकर रोड का प्रयोग कर सकते हैं।

पूर्व से दक्षिण-पश्चिम के लिए इन मार्गो का करें प्रयोग

दिल्ली में जाने के लिए रिंग रोड से वंदे मातरम् मार्ग की ओर दक्षिण से कनॉट प्लेस जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय, मदर टेरेसा क्रिसेंट- पार्क स्ट्रीट- बाबा खड़क सिंह मार्ग, रिंग रोड से वंदेमातरम मार्ग-लिंक रोड- पंचकुइयां रोड अथवा रिंग रोड से सरदार पटेल मार्ग -11 मूर्ति-मदर टेरेसा क्रिसेंट-आरएमएल अस्पताल-नॉर्थ एवेन्यू या बाबा खड़क सिंह मार्ग का प्रयोग किय जा सकता है।

]]>