दिल्ली-यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में आज से तीन दिनों तक हो सकती है बारिश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 03 Feb 2021 07:16:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिल्ली-यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में आज से तीन दिनों तक हो सकती है बारिश https://www.shauryatimes.com/news/100856 Wed, 03 Feb 2021 07:16:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100856 भारत के उत्तरी और मध्य भाग में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आइएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है।आइएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है।

मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी चक्रवात की स्थिति है। इन बदलाव के कारण उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर का मौसम दो फरवरी की रात से प्रभावित हो सकता है। आइएमडी ने कहा, ‘तीन से पांच फरवरी के दौरान, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के ऊपर, दक्षिण पश्चिमी हवाओं, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के मिलने की संभावना है।’ इस परिवर्तन के कारण दो फरवरी की रात से पांच फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी, बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश के ऊपर चार फरवरी को और जम्मू कश्मीर के ऊपर तीन और चार फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।’ उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर तीन से पांच फरवरी के दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश के ऊपर चार से पांच फरवरी के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड के ऊपर पांच से छह फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के महीने में बहुत अधिक वर्षा रिकॉर्ड नहीं की जाती है, लेकिन इस बार दिल्ली में जनवरी में भारी वर्षा हुई। वहीं, अब मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 4 और 5 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में कोहरा, शीतलहर व ठंड से मिलेगी राहत

अगर आज की बात करें तो मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कुहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में मंगलवार के लिए न्यूनतम 5 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है। बस दिल्ली में ही नहीं, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी घना कुहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, दिल्ली के कुछ हिस्सों, सहित बिहार, असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम कुहरा रहा। विभाग ने बताया है कि आज से उत्तर-पश्चिमी भारत में ठंडी हवाओं में कमी आने लगेगी। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में 3-4 फरवरी के बाद घने कुहरे, ठंडी हवाओं और ठंडे दिन से राहत मिलने लगेगी।

मौसम प्रभावित होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस सप्ताह उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। एक चक्रवाती मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान से सटा हुआ है। इससे उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज रात से मौसम प्रभावित होने की संभावना है। अलग-अलग बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश या गरज के साथ 3 से 5 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। यह एक गहन पश्चिमी विक्षोभ होगा जो उत्तर पश्चिम से पूर्वी भारत तक एक बहुत बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा, बारिश और आंधी की संभावना पूरी तरह से है।

 

]]>