दीपावली की बड़ी सौगात – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Nov 2020 05:46:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 PM मोदी ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दीपावली की बड़ी सौगात दी https://www.shauryatimes.com/news/89867 Mon, 09 Nov 2020 05:46:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89867 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट काशी की नींव रखी।

इसके अलावा 128 करोड़ की लागत से शहर में तीन हजार एडवांस सर्विलांस कैमरा का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को 620 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की सौगात दी।

प्रधानमंत्री के हाथों बेनियाबाग की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग, खिड़किया घाट का पुनर्विकास सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र को दीपावली की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से कार्यक्रम में शामिल हुए।

]]>