दीपिका की तस्वीर पर यह क्या बोल गए रणवीर? – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 30 Jun 2018 07:07:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दीपिका की तस्वीर पर यह क्या बोल गए रणवीर? https://www.shauryatimes.com/news/4722 Sat, 30 Jun 2018 07:07:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=4722 बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता अब एक खूबसूरत मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों ने अपना इश्क  जगजाहिर कर दिया है। इनके बीच प्यार का  आलम यह है कि अब यह दोनों खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों की तर्ज पर एक—दूसरे को प्यार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इनका यह प्यार देखने को मिल रहा है और दोनों एक—दूसरे की तस्वीर पर इश्क भरे कमेंट कर रहे हैं। दीपिका

खबर है कि दीपिका ने हाल ही में अपनी एक फोटो सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो के साथ दीपिका ने लिखा, मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है, उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें।’ उनकी इस तस्वीर पर लाखों की संख्या में लाइक और कमेंट आए। इसी बीच इस तस्वीर को लेकर  रणवीस सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया कि फैंस चकित हो गए। दरअसल, इस तस्वीर को देखते ही और दीपिका के कमेंट पर रणवीर सिंह ने लिखा, ‘मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।’ उनके इस कमेंट के बाद फैंस ने खूब मजाक किया। अब रणवीर ने तो अपनी तरफ से दीपिका को और प्यार करने की सलाह दे डाली है, अब देखते हैं कि इनका यह परवान चढ़ा प्यार और कितना परवान चढ़ता है। 

बता दें कि रणवीर और दीपिका एक—दूसरे की फोटो पर कमेंट करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही रणवीर ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके बाल कुछ अलग  तरह के दिख रहे थे। दीपिका ने इस फोटो को देखकर कमेंट किया था ‘नो’। गौरतलब है कि ऐसी खबरे आ रही हैं कि यह दोनों 10 नवंबर को शादी के  बंधन में बंध सकते हैं। 

]]>