दुर्गा लाल किरार दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं और उनसे सीख लेते हुए ही उन्होंने ये संकल्प लिया था जो अब पूरा हुआ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 26 Dec 2018 10:40:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दुर्गा लाल किरार दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं और उनसे सीख लेते हुए ही उन्होंने ये संकल्प लिया था जो अब पूरा हुआ https://www.shauryatimes.com/news/24494 Wed, 26 Dec 2018 10:40:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24494 मध्य प्रदेश में 15 साल के वनवास के बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी है। इस जीत में जितना अहम रोल बड़े नेताओं का रहा, उतनी ही मेहनत कार्यकर्ताओं की भी रही। उन्होंने भी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। ऐसे ही एक कार्यकर्ता के समर्पण को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सम्मान दिया।

दरअसल राजगढ़ के कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने अनूठी शपथ ली थी कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, तब तक को जूता नहीं पहनेंगे। 15 के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आज जब वो दिन आया तो खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस कार्यकर्ता को जूते पहनाएं। मुख्यमंत्री ने इस कार्यकर्ता के संकल्प को सलाम किया और पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए जमकर तारीफ की।

दुर्गा लाल किरार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं और जिस तरह प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने ये शपथ ली थी कि वो दस साल तक चुनाव नहीं लडेंगे। ठीक वैसे ही दुर्गा लाल किरार ने ली ये शपथ ली थी कि वो तब तक पैरों में जूते नहीं पहनेंगे, जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं लौटेगी और दोनों की ही शपथ पूरी हुई।

एक तरफ दिग्विजय सिंह ने अपनी शपथ पूरी करते हुए नर्मदा परिक्रमा पूरी की। पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए जीत की रणनीति बनाई। हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के झंडे के नीचे लाए। टिकट बंटवारे के बाद बगावत हुई तो बागियों को मनाने का काम किया। ठीक उसी तरह दुर्गा लाल किरार भी पार्टी के सत्ता में आने के इंतजार में बिना जूते के ही संघर्ष करते रहे और आज जब पार्टी सत्ता में लौटी तो शीर्ष नेतृत्व ने खुद इस कार्यकर्ता के संकल्प को पूरा करवाया।

 

]]>