दूसरी डोज के लिए जनता परेशान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 21 Apr 2021 08:53:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 चीन में पड़ी कोरोना वैक्सीन की कमी, दूसरी डोज के लिए जनता परेशान https://www.shauryatimes.com/news/109353 Wed, 21 Apr 2021 08:53:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109353 पूरे विश्व को कोरोना महामारी देकर सबसे पहले वैक्सीन तैयार करने वाले चीन में ही कई स्थान पर अब वैक्सीन की कमी हो रही है। यहां जनता वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए परेशान हो है। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी है। चीन में पिछले कुछ दिनों से अचानक वैक्सीन की उपलब्धता में कमी आई है। जून तक सप्लाई सामान्य होने की जानकारी दी जा रही है। सरकार पिछले सात दिनों से हर रोज 33 लाख वैक्सीन के डोज लगवा रही है। पहले यह संख्या 43 लाख थी। वैक्सीनेशन की योजना देखने वाले झेंग झोंगवे ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि वर्तमान में घरेलू उपयोग के लिए वैक्सीन डोज में कुछ कमी आई है।

यह कमी मई या जून के तक दूर कर ली जाएगी। झेंग ये नहीं बता सके कि वैक्सीन की यह कमी क्यों हो रही है और किन-किन स्थानों पर वैक्सीन की कमी चल रही है। जिन स्थानों पर वैक्सीन की कमी है, वहां पर दूसरी डोज लेने वालों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। चीन में पहली डोज के आठ सप्ताह के बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है।

]]>