देखे ट्रेलर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 10 Oct 2019 10:39:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बाला बनकर हंसी का डबल डोज देने आए आयुष्मान खुराना, देखे ट्रेलर https://www.shauryatimes.com/news/59991 Thu, 10 Oct 2019 10:39:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=59991 बॉलीवुड के बहुत ही शानदार एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो बहुत ही दमदार है. जी हाँ, इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 7 नबंवर को रिलीज की जाएगी. आपको बता दें कि अमर कौशिक ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और आयुष्मान खुराना एक बार फिर इस फिल्म में नए अवतार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म से आयुष्मान फिर से लोगों के चेहरे पर हंसी लाने के लिए तैयार हैं जो ट्रैलर में साफ़ दिखाई दे रहा है. वहीं इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है जो आप यहाँ देखे.

फिल्म की कहानी- फिल्म में आयुष्मान खुराना हिंदी लेक्चरर हैं. उनका नाम है बाला. वो मूवी में एक ऐसे इंसान का रोल निभा रहे हैं जो समय से पहले गंजा हो जाता है. गंजा होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. उनकी शादी होने में भी दिक्कतें आ रही हैं. वो गंजेपन से उभरने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं. डॉक्टर्स के पास भी जाते हैं. हेयर ट्रांसप्लान्ट करने का भी सोचते हैं. बाद में वो बिग लगाकर लड़की को इंप्रेस करते हैं. आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में हंसी का डबल डोज है जो आप देख सकते हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम लीड रोल में हैं और यामी उनके लंव इंटरेस्ट का रोल निभा रही हैं.

वहीं आयुष्मान और भूमि तीसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं जो आप जानते ही होंगे क्योंकि इससे पहले दम लगा के हईशा (2015) और शुभ मंगल सावधान (2017) में दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं. बात करें यामी की तो यामी और आयुष्मान इससे पहले विक्की डोनर में साथ नजर आए थे. वैसे आपको याद हो बीते दिनों ही फिल्म बाला रिलीज से पहले ही विवादों में आई और इस फिल्म पर कॉपीराइट वॉइलेशन यानि कंटेंट चुराए जाने के आरोप लगे.

]]>