देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 05 Jun 2019 04:58:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे मीरा भयंदर में स्कूल में हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के लगे आरोप https://www.shauryatimes.com/news/44357 Wed, 05 Jun 2019 04:58:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=44357 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे मीरा भयंदर में स्कूल में हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के आरोप लगे हैं. ट्रेनिंग की देने की तस्वीरें सामने आने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गई है. संस्था की तरफ से कहा गया है कि जो तस्वीरें पेश की गई हैं वह संस्था की नहीं है. संस्था में महज योग शिविर का आयोजन था. संस्था की तरफ से यह भी कहा गया है संस्था सत्ताधारी पार्टी के विधायक से जुड़ा है, इसलिए इसे बदनाम करने की साजिश थी.

जिस संगठन पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है वहीं मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित स्कूल में हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने का आरोप लगाया है. इस आरोप में जो तस्वीरें पेश की गई हैं वो तस्वीरें स्कूल के बजाय कहीं और की हैं. आरोप में कोई साक्ष्य नहीं दे पा रही हैं. 

सामने आई तस्वीरों में एयरगन दिखाए गए हैं, लेकिन आरोप में घातक हथियार राइफल करार दिए गए हैं. डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के मीरा रोड इकाई की तरफ से सेवेन इलेवन एकेडमी में मई के अंतिम सप्ताह में बजरंग दल के जरिए ट्रेनिंग कैम्प लगाए जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही आरोप लगाया गया है कि यहां घातक हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई है. हालांकि इस मुद्दे पर कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सके. 

इस सिलसिले में नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. DYFI के मीरा रोड सचिव संजय पाण्डेय के मुताबिक ये एक तरह से युवाओं को राह भटकाने की कोशिश है.

संजय पांडेय ने कहा कि फेसबुक पर पोस्ट की गईं तस्वीरों के आधार पर पुलिस से शिकायत की गई हैं. शिकायत को लेकर कोई पुख्ता सबूत ना होने के चलते पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां किसी तरह के घातक हथियारों की ट्रेनिंग दी गई थी. बजरंग दल के जरिए योग की ट्रेनिंग जरूर दी गई थी. शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक मजबूती के लिए भी योगाभ्यास कराए गए थे. 

बीजेपी के विधायक नरेंद्र मेहता इस सेवेन इलेवेन एकेडमी के चेयरमैन हैं. उनके मुताबिक यह पूरी तरह से आरोप लगाया गया था, उनकी संस्था को बदनाम करने के लिए. 

नरेंद्र मेहता का कहना है कि इस संस्था निजी है, जिसे छुट्टियों के दिनों में अलग अलग काम लिए किराया‌ पर दिया जाता रहा है.‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌, जिसमें सेमिनार, आयोजन, शैक्षणिक ट्रेनिंग, फिल्म शूटिंग सहित कई तरह के लोग आते हैं. इसी सिलसिले में बजरंग दल को योग ट्रेनिंग के लिए दिया गया था.

नरेंद्र मेहता ने कहा कि सामने आई तस्वीरें संस्था की नहीं है. संस्थान निजी होने के चलते यहां किराया लेकर अलग-अलग लोगों को सेमिनार शैक्षणिक ट्रेनिंग और दूसरे कामों के लिए दिया जाता रहा है. हथियार की ट्रेनिंग देनी है ऐसी कोई बात नहीं है. इससे‌ महज बदनाम करने की साजिश है जो की पूरी तरह से असफल रही है.

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया कई बार अलग अलग आरोपों में घिर चुकी है, जिसके सफाई में दिए गए उनके तर्क उनके काम से मेल नहीं खाते हैं. एक बार फिर मीरा भयंदर के इस स्कूल पर लगाए गए आरोप कुछ उसी तरह से साबित हो रहे हैं. प्रशासन इसके तह तक जाने की जरूर कोशिश कर रहा है कि इसके पीछे मूल मकसद क्या है.

]]>
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है https://www.shauryatimes.com/news/16540 Tue, 30 Oct 2018 07:22:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16540 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब लगातार कटौती का दौर चल रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार मंगलवार को भी कटौती हुई है। पेट्रोल की कीमतों में मंगलवार को 0.20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। ऐसे में अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें मंगलवार को 79.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमतों में 0.07 पैसे की कटौती हुई है। अब दिल्ली में डीजल 73.78  रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में मंगलवार को 0.20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। अब मुंबई में पेट्रोल 85.04 प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल के दाम में 0.08 पैसे की कटौती हुई, जिससे डीजल  77.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ कोलकाता, मुंबई और चेन्नई महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों घटी हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में छह सितंबर को पेट्रोल का भाव 79.31 रुपये लीटर था। कच्चे तेल के दाम में तीन सप्ताह से अधिक समय से नरमी का रुख बना हुआ है। कच्चे तेल में नरमी के कारण ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है, क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का करीब 80 फीसदी आयात करता है। तेल का आयात सस्ता होने से देश में जहां पेट्रोल और डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अन्य उत्पादों के दामों में भी धीरे-धीरे कमी आएगी।

]]>