देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री जन्मदिवस की बधाई दी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Oct 2018 08:25:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री जन्मदिवस की बधाई दी https://www.shauryatimes.com/news/12645 Mon, 01 Oct 2018 08:25:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12645  देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति जी के जन्मदिवस पर भुभकामनाएं। विभिन्न विषयों पर उनके ज्ञान और दृष्टिकोण से देश को काफी फायदा हुआ है। वे समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 73वां जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री जन्मदिवस की बधाई दीदेश के 14वें राष्ट्रपति हैं कोविंद
रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्हें तत्कालीन चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने पद की शपथ दिलाई थी। इससे पहले वो बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे थे। कोविंद राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वे 1977-79 तक दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकील भी रहे।

]]>