देश में अब तक 6 करोड़ डोज लोगों को लगाई जा चुकी है कोरोना वैक्सीन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

देश में अब तक 6 करोड़ डोज लोगों को लगाई जा चुकी है कोरोना वैक्सीन
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक देश भर में लाभार्थियों को वैक्सीन की करीब छह करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को 13.83 लाख टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि टीके की कुल 5.94 करोड़ खुराकें दी गई हैं। इनमें से 81.26 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 51.62 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 88.27 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक), 35.83 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं।

इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 2.73 करोड़ और 45 साल से ज्यादा आयु के गंभीर रोग से ग्रस्त 64.74 लाख लोगों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 71वें दिन 13.83 लाख टीके लगाए गए। इनमें से 13.20 लाख लोगों को पहली खुराक और 65,584 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि ये अस्थायी रिपोर्ट पर तैयार आंकड़े हैं, देर रात तक आखिरी रिपोर्ट तैयार होने पर इनमें बदलाव हो सकता है।

16 अक्टूबर के बाद पहली बार एक दिन में मिले इतने नए रोगी

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने डरावनी तेजी पकड़ ली है। पिछले 10 दिनों के भीतर ही रोजाना सामने आने वाले नए मामलों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। 16 मार्च को 24,492 नए मामले मिले थे, जबकि शनिवार को 62 हजार से ज्यादा नए मरीज पाए गए। इससे पहले पिछले साल 16 अक्टूबर 63,371 नए केस मिले थे। तीन महीने बाद 24 घंटों में सर्वाधिक 291 मरीजों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामलों यानी उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा साढ़े चार लाख को पार कर गया है।

शुक्रवार को 11.64 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार 26 मार्च तक देशभर में 23 करोड़ 97 लाख 69 हजार 553 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें शुक्रवार को जांचे गए 11,64,915 नमूने भी शामिल हैं। छह राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के दैनिक मामले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छह राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश- में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और बीते 24 घंटों के दौरान सामने आए संक्रमण के 79.57 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 36,902 नए मामले सामने आए। उसके बाद पंजाब में 3,122 और छत्तीसगढ़ में 2,665 नए मामले मिले हैं। इनको मिलाकर कुल 10 राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं।