देश में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के पार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

देश में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के पार, 95 लाख मरीज हुए ठीक
देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच गए हैं। इनमें से 95 लाख 50 हजार से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 347 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है। वहीं देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख रह गई है।

देश में लगातार 12 दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या चार लाख से कम है। अभी 3,08,751 लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.14 फीसद है। आंकड़ों के अनुसार 95 लाख 50 हजार 712 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.46 फीसद हो गई है। वहीं कोरोवा वायरस से मृत्यु दर 1.45 फीसद है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक 16 करोड़ 90 हजार 514 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी है, जिनमें से 11 लाख 71 हजार 868 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।