देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 67 हजार नए मामले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 10 Oct 2020 05:09:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 73 हजार नए मामले, 82753 लोग हुए स्वस्थ https://www.shauryatimes.com/news/86626 Sat, 10 Oct 2020 05:09:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86626 भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। कोरोना के नए मामलों से राजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 10 हजार ज्यादा है। शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या 69.79 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 59 लाख 88 हजार 823 तक पहुंच गई है। देश में कोरोना से ठीक होने की दर 85.81 फीसद हो गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 8 लाख 83 हजार 185 सक्रिय मामले रह गए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक शुक्रवार को देशभर में 11 लाख 64 हजार 18 नमूनों की जांच की गई। देश में अबतक कुल आठ करोड़ 57 लाख 98 हजार 698 नमूनों की जांच हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 12,134 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख को पार कर गया है। इनमें से 12.29 लाख मरीज अभी तक पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, कर्नाटक और केरल में प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कर्नाटक में 10,913 और केरल में 9,250 नए केस मिले हैं और इन दोनों ही राज्यों में संक्रमितों का आंकड़ा क्रमश: 6.90 लाख और 2.66 लाख पर पहुंच गया है।

]]>
देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 67 हजार नए मामले, 1059 लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/82082 Wed, 26 Aug 2020 04:26:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=82082 कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32 लाख के पार जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,151 नए मरीज सामने आए और 1059 लोगों की मौत हो गई. ये कोरोना मामलों की संख्या बीते दिन दुनिया के बाकी देशों में सबसे ज्यादा है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 40,098 और 46,959 नए मामले आए हैं. भारत में 22 अगस्त को रिकॉर्ड 69,878 कोरोना मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 32 लाख 34 हजार 474 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 59,449 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 7 हजार हो गई और 24 लाख 67 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.83% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ICMR के मुताबिक, 25 अगस्त तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 95 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

]]>