देश है सबसे ज्यादा जरूरी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 25 Aug 2020 07:35:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कांग्रेस की आंतरिक कलह नहीँ हुई खत्म, सिब्बल बोले- मेरे लिए पद नहीं, देश है सबसे ज्यादा जरूरी https://www.shauryatimes.com/news/81990 Tue, 25 Aug 2020 07:35:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81990 कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह अभी खत्म नहीं हुई है। कपिल सिब्बल के आज किए गए ट्वीट ने कई तरह की अटकलों को हवा दे दी है। इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में सोनिया गांधी को फिर से अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोमवार को कपिल सिब्बल, शशि थरूर सहित कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजादी के आवास पर बैठक की। ये वही नेता है जिन्होंने संगठन में बदलाव को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।

कपिल सिब्बल के ट्वीट पर कयासबाजियों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘यह किसी पद की बात नहीं है। यह मेरे देश की बात है जो सबसे ज्यादा जरूरी है।’

]]>