दो लोगों की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Feb 2021 08:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अफगानिस्तान : काबुल के सलीम कारवां इलाके में बम विस्फोट, दो लोगों की मौत, दो घायल https://www.shauryatimes.com/news/100775 Tue, 02 Feb 2021 08:08:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100775 अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सलीम कारवां इलाके में बम विस्फोट की खबर है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। एक अन्य घटना में मंगलवार सुबह, परवन के कार्यवाहक पुलिस प्रमुख, अब्दुल वसी रहिमी को लेकर जा रहे एक वाहन को परवन प्रांत के चारीकर शहर में एक आइइडी  से निशाना बनाया गया। सुरक्षा सूत्रों ने जानकारी दी कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इस बीच, सोमवार रात कुंडुज शहर में एक चौकी पर तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए और तीन  घायल हो गए। प्रांतीय परिषद के सदस्य फवज़िया याफ्ताली ने इस घटना की सूचना दी। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 में 2,000 से अधिक लोग उन घटनाओं में मारे गए, जिनके लिए किसी ने जिम्मेदारी का दावा नहीं किया।

इसके अलावा, पिछले साल फरवरी में दोहा में अमेरिका-तालिबान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें मई के अंत तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की पूर्ण वापसी की बात कही गई है। इस समझौते के बाद से हिंसा में काफी वृद्धि हुई है। स्थिति का जायजा लेते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जेक सुलिवन ने पहले कहा था कि आगे बढ़ने का निर्णय लेने से पहले वे इस बात पर ‘कड़ी नज़र’ रख रहे हैं कि तालिबान कैसे अमेरिका के साथ अपने समझौते का अनुपालन कर रहा है।

]]>
अनियंत्रित बोलेरो पोखरे में जा गिरी, दो लोगों की मौत, रॉबर्ट्सगंज के पुसौली गांव का मामला https://www.shauryatimes.com/news/67912 Wed, 04 Dec 2019 11:37:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67912  राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र क़े पुसौली गांव में मंगलवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पोखरे में जा गिरी । इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घण्टे प्रयास कर जेसीबी से  बोलोरो को बाहर निकाला। उसमें दो लोगों के शव मिले।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में  राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तीनताली गांव निवासी धीरेंद्र मौर्या व बिचपई गांव निवासी रत्नेश तिवारी हैं। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि रात में जानकारी के बाद पुलिस पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि एक शव पीछे वाली सीट पर और दूसरे का बीच मे मिला है। यानी चालक बचा हुआ है। गाड़ी नम्बर के हिसाब से और जानकारी की जा रही है। घटना स्थल का एसडीएम ने भी जायजा लिया। उधर रत्नेश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

]]>
कैथेड्रल के बाद फिलीपींस की एक मस्जिद में ग्रेनेड हमला, दो लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/29930 Wed, 30 Jan 2019 06:37:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29930 संकटग्रस्ट दक्षिणी फिलीपींस में एक मस्जिद में बुधवार सुबह ग्रेनेड हमले में दो लोगों की मौत हो गई. क्षेत्रीय सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल गेरी बेसाना ने जाम्बोआंगा शहर में हुए हमले के बारे में बताया कि ‘‘मस्जिद के भीतर एक ग्रेनेड फेंका गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.’’ मिंडानाओ द्वीप में स्थित मस्जिद में जब हमला हुआ, उस समय लोग वहां सो रहे थे. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब जोलो में रविवार को एक कैथेड्रल पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत होने के बाद से देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 

इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी. बेसाना ने कहा कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि क्या कैथेड्रल पर हुए हमले का बदला लेने के लिए मस्जिद पर हमला किया गया. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है. हमले की आशंका के चलते देश में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है. जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द उन्हें पकड़ लेंगे जिन्होंने इसे अंजाम दिया है. कर्नल ने लोगो से भी सचेत रहने के लिए कहा है. सरकार की तरफ से धार्मिक स्थानों को निशाना बनाए जाने पर कड़ी निंदा व्यक्त की गई है.

]]>
आतंकियों ने हाथगाड़ी के नीचे टाइम बम लगाकर किया ब्लास्ट, दो लोगों की मौत, आठ घायल https://www.shauryatimes.com/news/18606 Sat, 17 Nov 2018 07:12:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18606  पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए. पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह सूचना दी है.

मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले इस इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इरफान अली बहादुर ने कहा, ‘‘हाथगाड़ी के नीचे लगाए गए टाइम बम में बेहद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. इसमें दो लोग मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गए.’’ 

अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन कराची लंबे समय से आतंकवादी, चरमपंथी और जातीय हिंसा झेल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है.

जिन्ना स्नातकोत्तर मेडिकल सेन्टर में वरिष्ठ डॉक्टर सीमी जमाली ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

]]>