नए रेलमंत्री पसंद नहीं आए तो अफसर ने मांगी 730 दिनों की छुट्टी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 27 Aug 2018 06:12:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नए रेलमंत्री पसंद नहीं आए तो अफसर ने मांगी 730 दिनों की छुट्टी https://www.shauryatimes.com/news/9493 Mon, 27 Aug 2018 06:12:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9493  पाकिस्तान में सत्ता संभालने के साथ ही इमरान खान लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं. नई सरकार का फोकस फिजूलखर्ची रोकने पर है. पीएम इमरान खान के इशारे पर नए रेलमंत्री भी मंत्रालय के अधीन आने वाले कर्मचारियों के प्रति नकेल कस रहे हैं. इसके प्रति विरोध जताने के लिए रेल मंत्रालय के एक अफसर ने 730 दिनों की फुल पे लीव मांगी है. ग्रेड-20 अधिकारी हनीफ गुल ने अपने आवेदन में कहा है कि सिविल सेवा के सम्मानीय सदस्य रहते हुए वह नए रेलमंत्री रशीद के अधीन काम नहीं कर सकेंगे. नए रेलमंत्री का व्यवहार गैर पेशेवर और अशिष्ट है. इसलिए मेरी छुट्‌टी मंजूर की जाए. गुल का आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सूत्रों के अनुसार रशीद ने हाल में रेल अधिकारियों की बैठक ली थी. उन्होंने अधिकारियों को अच्छे परफार्मेंस के लिए चेताया था. नए रेलमंत्री पसंद नहीं आए तो अफसर ने मांगी 730 दिनों की छुट्टी

पाक ने सरकारी अधिकारियों को प्रथम श्रेणी की विमान यात्रा करने पर लगाई रोक
पाकिस्तान की नई सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों तथा नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह उसके अपने खर्चों पर लगाम लगाने के अभियान का हिस्सा है. सूचना मंत्री फवाद चौधरी के अनुसार, प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया.

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘यह निर्णय किया गया है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, सीनेट चेयरमैन, नेशनल असेंबली के स्पीकर और मुख्यमंत्री क्लब/बिजनेस श्रेणी में यात्रा करेंगे.’’ एक सवाल पर चौधरी ने कहा कि सेना प्रमुख को प्रथम श्रेणी से यात्रा करने की अनुमति नहीं है और वह हमेशा बिजनेस श्रेणी में यात्रा करते हैं.

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा अन्य अधिकारियों ने निधि के विवेकाधीन आवंटन पर भी रोक लगा दी है. चौधरी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक साल में 51 अरब रूपये की निधि का इस्तेमाल करते थे.

प्रधानमंत्री ने विदेशी या घरेलू यात्रा के लिए विशेष विमानों और बिजनेस क्लास में यात्रा करने पर भी रोक लगाने का फैसला किया है. आम चुनावों में जीत के बाद खान ने आलीशान प्रधानमंत्री आवास का इस्तेमाल न करने और इसकी बजाय आवास के एक छोटे से हिस्से का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. खान ने केवल दो वाहनों और दो सेवकों की सेवाएं लेने का भी फैसला किया.

]]>