नरेंद्र मोदी को फिर पीएम चुनने पर इस BJP पार्षद ने किए जनता के जूते साफ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 May 2019 10:27:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नरेंद्र मोदी को फिर पीएम चुनने पर इस BJP पार्षद ने किए जनता के जूते साफ https://www.shauryatimes.com/news/43580 Thu, 30 May 2019 10:27:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43580 नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। लेकिन इंदौर के भाजपा पार्षद संजय कटारिया ने अपनी खुशी का इजहार एक अलग ही अंदाज में किया। शहर के रेडिशन चौराहे पर बैठकर उन्होंने लोगों के जूते पॉलिश कर मोदी जी को फिर पीएम बनवाने के लिए आभार जताया। पार्षद कटारिया ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि नेता वीआईपी कल्चर छोड़ें और सामान्य तरह से आम जनता की सेवा करें। इसी के तहत उन्होंने आम जनता का आभार व्यक्त करने के लिए जूते पॉलिश कर इस मुहिम की शुरुआत की है। भाजपा पार्षद द्वारा जूते पॉलिश करने की बात सुनकर उनके इस अंदाज को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

]]>