नवमी की रात नौवीं की छात्रा से हैवानियत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 19 Oct 2018 08:33:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नवमी की रात नौवीं की छात्रा से हैवानियत, पीड़िता ने बचने के लिए छत से लगाई छलांग https://www.shauryatimes.com/news/15060 Fri, 19 Oct 2018 08:33:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15060 लगता है बिहार में अपराधियों और मनचलों में प्रशासन का कोई खौफ नहीं रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मतहत काम करने वाले अधिकारी भी अपने में मस्त हैं। उन्हें राज्य में लगातार फैल रही कुव्यवस्था और कुशासन से कोई लेना देना नहीं रहा है। ताजा मामला लखीसराय से है। यहां नवमी की रात नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हैवानियत का खेल खेला गया।

पूरा मामला लखीसराय के चितरंजन रोड़ का है। यहां कुछ मनचलों ने एक लड़की को अगवा कर एक तीन मंजिला इमारत में कैद कर लिया। फिर उन लोगों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ गैंग रेप किया। नशे की हालत में भी पीड़िता उन हैवानों से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन वो नहीं पसीजे। अपने को किसी तरह से इन हैवानों से न छूटता देख पीड़िता ने घर के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

लेकिन यहां भी किस्मत ने धोखा दे दिया और वो पास से गुजर से 11000 वोल्ट के बिजली तार से टकरा गई और बुरी तरह से झुलस गई। अर्धनग्न और नशे की हालत में युवती को सड़क के किनारे पड़े होने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। तत्काल इलाके के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना पुलिस दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।  फिलहाल पीड़िता का यहां के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

]]>