नहीं जानते होंगे आप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 14 Dec 2019 09:20:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सर्दियों में मिलने वाले हरे मटर के ये है स्वस्थ लाभ, नहीं जानते होंगे आप https://www.shauryatimes.com/news/69538 Sat, 14 Dec 2019 09:20:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69538 सर्दियों के मौसम में जिन सब्ज़ियों का सेवन  सबसे ज़्यादा होता है उनमें हरी मटर प्रमुख है। हरी मटर के दानों के विभिन्न व्यंजन  इस मौसम में खाए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट होने के अलावा यह सब्ज़ी सर्दियों में कई तरह से सेहत को फायदा भी पहुंचाती है।

प्रेगनेंसी में हरी मटर खाना है फायदेमंद: प्रेगनेट महिला और उसके बच्चे के पोषण में मदद करती है हरी मटर। इसे प्रेगनेंसी के दौरान एक अच्छा फूड माना जाता है। पचने में आसान होने के कारण प्रेगनेंट महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानियां नहीं होतीं। साथ ही, यह अपने स्वाद और महक की वजह से मूड बूस्टर जैसा काम भी करता है।(Healthy Winter Diet)

डायटरी फाइबर का हेल्दी स्रोत : हरे मटर के दाने फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने के लिए फाइबर की ज़रूरत होती है। हरी मटर के सेवन से डायटरी फाइबर की डेली ज़रूरत पूरी होती है। इससे, पेट भरे होने का अहसास होता है और  संतुष्टि भी दिलाता है।

हेल्दी हार्ट: यह एक और फायदा है मटर खाने का , जिसके चलते डायटिशन हरी मटर के दाने डायट में शामिल करने की सलाह देते हैं। जी हां, हरी मटर खाने से दिल की सेहत सुधरती है। दरअसल, हरी मटर में पौटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम जैसे तत्व होते हैं। ये सभी तत्व कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ इम्प्रूव करता है। इस तरह यह हार्ट को हेल्दी रखता है।

]]>
गर्भावस्था के दौरान हो जाती है ये समस्याए , नहीं जानते होंगे आप , ऐसे करे इलाज https://www.shauryatimes.com/news/68196 Fri, 06 Dec 2019 10:47:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68196 गर्भावस्था के दौरान  अधिकतर महिलाओं की त्वचा अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है, जिस के कारण उन्हें त्वचा संबंधी कई परेशानियों जैसे स्टै्रच मार्क्स, खुजली, मुंहासे, पिग्मैंटेशन और प्रसव के बाद त्वचा का ढीला पड़ जाना आदि का सामना करना पड़ता है.

मुंहासे: गर्भवती को मुंहासों की समस्या सब से अधिक परेशान करती है. कई महिलाओं को रैशेज भी पड़ जाते हैं. प्रोजेस्टेरौन और ऐस्ट्रोजन हारमोन के अत्यधिक स्राव के कारण सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है, जिस से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं. गर्भावस्था के दौरान मुंहासे अधिकतर मुंह के आसपास और ठोड़ी पर निकलते हैं. कई महिलाओं में ये पूरे चेहरे पर फैल जाते हैं. अगर इन का उपचार न कराया जाए तो ये प्रसव के बाद भी बने रहते हैं. कई बार ये निशान भी छोड़ जाते हैं. अत: बिना डाक्टर की सलाह लिए घर पर कोई उपचार न करें. इन के उपचार के लिए ऐंटीबायोटिक दवाओं का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

मेलास्मा: यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली त्वचा की सब से गंभीर समस्या है, जिसे प्रैगनैंसी मास्क भी कहा जाता है. इस में चेहरे पर जगहजगह पिग्मैंटेशन हो जाते हैं और चकत्ते से पड़ जाते हैं. सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क, आनुवंशिकता और ऐस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरौन हारमोन का बढ़ा स्तर इस के प्रमुख कारण हैं.

खुजली: गर्भावस्था में पेट फूलने के कारण मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिस से कई महिलाओं को खुजली की समस्या हो जाती है. गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं के पूरे शरीर में खुजली रहती है. अत: इस से बचने के लिए कैलामाइन लोशन या अच्छी गुणवत्ता वाला मौइश्चराइजर लगाएं. अगर खुजली अधिक हो तो डाक्टर को दिखाएं. यह गर्भावस्था के दौरान लिवर की किसी गड़बबड़ी के कारण भी हो सकती है.

स्ट्रैच मार्क्स: बच्चे के विकास के साथ पेट की त्वचा में खिंचाव होता है, जिस से त्वचा की सतह के नीचे पाए जाने वाले इलास्टिक फाइबर टूट जाते हैं. परिणामस्वरूप स्ट्रैच मार्क्स आ जाते हैं. गर्भावस्था में जिन महिलाओं का भार बहुत बढ़ जाता है उन्हें यह समस्या अधिक होती है. 11-12 किलोग्राम वजन बढ़ना सामान्य है, लेकिन कुछ महिलाओं का वजन 20 किलोग्राम तक बढ़ जाता है. इस से त्वचा में तेज खिंचाव होता है, जिस से स्ट्रैच मार्क्स होने की आशंका बढ़ जाती है

मौइश्चराइजर या विटामिन ई युक्त क्रीम लगा कर इन्हें कम किया जा सकता है, क्योंकि इस से त्वचा में नमी बनी रहती है.

]]>
एकता कपूर और करण जौहर के बच्चों में है ये समानता, नहीं जानते होंगे आप https://www.shauryatimes.com/news/30489 Sun, 03 Feb 2019 07:20:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30489 बॉलीवुड और टेलीविज़न की मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर 27 जनवरी को ही मां बनी है. एकता सरोगेसी के जरिए बेबी बॉय को जन्म दिया है. बच्चे के आने से एकता सहित उनका पूरा परिवार खुश है. सिर्फ एकता ही नहीं बल्कि उनके भाई तुषार कपूर भी सेरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे. इनके अलावा शाहरुख खान और करण जौहर जैसे नाम प्रमुख भी हैं जो सेरोगेसी के जरिए पिता बने है.

एकता और करण बच्चों के बीच एक चीज़ कॉमन है जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे. दरअसल करण और एकता ने अपने-अपने बच्चों के नाम अपने पिता के नाम पर रखे हैं. जी हाँ… एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है वहीं करण ने अपने बेटे का नाम यश रखा है. आपको बता दें एकता कपूर के पिता जीतेन्द्र का असल नाम रवि कपूर है. वही करण जौहर के पिता यश जौहर एक मशहूर प्रोड्यूसर थे.

नाना बनने के बाद से ही जितेन्द्र काफी खुश नज़र आए. अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि, ‘मैं और मेरी पत्नी इस खबर को सुनकर सातवें आसमां पर थे. घर पर लोगों का मानना है कि ये बेबी मेरी तरह दिखता है लेकिन फिर छोटे बच्चों का लुक रोज़ ही बदलता रहता है इसलिए ये कहना मुश्किल है कि बड़े होने पर ये किसकी तरह दिखाई देगा. अब मेरे पास लक्ष्य और रवि हैं. मैं अब शांति से मर सकता हूं क्योंकि मेरे दोनों बच्चों के पास प्यारे-प्यारे बच्चे मौजूद हैं.’ हालांकि अब तक एकता के बेटे की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है.

]]>