नाराज परिजनों का पुलिस पर हमला – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 04 Feb 2019 11:24:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आरोपित ने थाने में फांसी लगाई, नाराज परिजनों का पुलिस पर हमला https://www.shauryatimes.com/news/30624 Mon, 04 Feb 2019 11:24:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30624 मुरैना के दिमनी थाने में आरोपी द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांव वालों ने खासा हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर और आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। घटना में तहसीलदार और आरक्षक के घायल हुए हैं। पूरे क्षेत्र तनाव के हालात हैं।

दिमनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन दिमनी थाना क्षेत्र के चिंता पुरा गांव से पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ रघुवीर पिता अंगद को गिरफ्तार किया था। उस पर कई गंभीर माामले दर्ज हैं। आरोपित को दिमनी हवालात में बंद रखा गया था। लेकिन यहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दिमनी थाने का घेराव कर दिया। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई और नाराज लोगोंं व ग्रामीणों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक आरक्षक और तहसीलदार घायल हो गया है।

पथराव के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। नाराज लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद हवाई फायर भी करना पड़ा। इसके बाद लोग वहां से तितर-बितर हुए। उधर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में ही मृतक को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।

]]>