नाश्ते के लिए बनाये आलू चाट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Mar 2021 13:02:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नाश्ते के लिए बनाये आलू चाट, जानें बनाने की सबसे आसान विधि https://www.shauryatimes.com/news/105962 Wed, 17 Mar 2021 13:02:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105962 शाम के नाश्ते में रोज कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। ऐसे में क्या बनाएं ये प्रश्न अवश्य परेशान करता है। आलू चाट शाम के वक़्त स्नैक्स के रूप में बिल्कुल परफेक्ट है। इसे बनाने का तरीका भी अधिक कठिन नही है। तो आइये जानें आलू चाट के साथ ही उसकी चटपटी हरी चटनी बनाने का तरीका।

हरी चटनी बनाने की सामग्री: 1 कप हरा धनिया, हरी मिर्च, आधा चम्मच काला नमक, नींबू का रस।

चाट बनाने के लिए सामग्री: 2 से 3 उबले आलू, एक चुटकी काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, एक प्याज, इमली की चटनी।

चाट बनाने की विधि: उबले हुए आलू को गर्म तेल में तलकर सुनहरा निकाल लीजिये। सारे आलू को एक बाउल में निकाल लीजिए। इसमे काला नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए। ऊपर कटा प्याज और आधा नींबू का रस डालिए। इसमे इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। सारी चीजों को आलू के साथ मिलाएं।

चटनी बनाने की विधि: 1 जार में हरा धनिया ले लें। इसमें हरी मिर्च और काला नमक डाल दें। सभी सामग्री को एक साथ पीस लें। तैयार की गई चटनी में खट्टा स्वाद देने के लिए नींबू का रस डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें।

]]>