नींद पूरी न होने पर सेहत ही नहीं बल्कि सुंदरता पर भी पड़ता है गहरा असर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 11 Oct 2020 11:34:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नींद पूरी न होने पर सेहत ही नहीं बल्कि सुंदरता पर भी पड़ता है गहरा असर, जानिए कैसे…. https://www.shauryatimes.com/news/86831 Sun, 11 Oct 2020 11:34:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86831 आप भले ही अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कितने भी जतन कर लें लेकिन अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रही हैं तो आपकी स्किन हेल्दी व ग्लोइंग नहीं बन सकती। दरअसल, जब आप सोती हैं, उस समय आपकी स्किन की रिपेयरिंग एंड रिजनरेटिंग होती है। वहीं अगर आप पर्याप्त नींद ही नहीं लेंगी तो आपकी स्किन को रिपेयर होने का मौका ही नहीं मिलेगा और आपकी स्किन डल व बेजान नजर आने लग जाएगी।

अगर आप लम्बे समय तक यूथफुल नजर आना चाहती हैं तो आज ही देर रात तक जागने की आदत छोड़िए। दरअसल, जो महिलाएं देर रात तक जागकर काम करती हैं, उनकी स्किन की एजिंग काफी तेज गति से होती है। ऐसी महिलाओं की स्किन पर बहुत जल्द ही फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। आप चाहें अपनी स्किन की कितनी भी केयर कर लें, लेकिन अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रही हैं तो आपकी स्किन को कम उम्र में ही बूढ़ा होने से कोई मेकअप या ब्यूटी प्रॉडक्ट नहीं रोक सकता। एक हेल्दी और यूथफुल स्किन के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है।

अगर आप लेट नाइट काम करने की आदी है तो इससे आपकी स्किन तीन डी यानी डल, ड्राई और डैमेज्ड स्किन में बदल जाती है। आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन महज एक रात की नींद पूरी न लेने से ही अगली सुबह आपकी स्किन ड्राई और बेजान नजर आती है। जरा सोचिए कि अगर आप लगातार हर रात देर तक काम करती हैं तो इससे आपकी स्किन कितनी बुरी तरह प्रभावित होती होगी। दरअसल, अच्छी नींद की कमी के कारण त्वचा के पीएच स्तर में गिरावट आती है और इससे स्किन डल और डिहाइड्रेट नजर आती है। इसलिए आज से ही पर्याप्त नींद लेना शुरू करें।

]]>