नेपाल के पूर्व युवराज को तीसरी बार दिल का पड़ा दौरा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 29 Jan 2019 05:51:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नेपाल के पूर्व युवराज को तीसरी बार दिल का पड़ा दौरा, अस्पताल में भर्ती https://www.shauryatimes.com/news/29805 Tue, 29 Jan 2019 05:51:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29805 नेपाल के पूर्व युवराज पारस शाह को सोमवार शाम दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें यहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. शाह (47) को काठमांडू के थापथली में नॉरविक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डॉ. यादव भट्ट के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक पूर्व युवराज की एंजियोप्लास्टी की और उनकी स्थिति अब स्थिर है. पांच साल पहले बैंकॉक में शाह को दिल का भयंकर दौरा पड़ा था. यह तीसरी बार है जब शाह को दिल का दौरा पड़ा है.

]]>