नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में भारतीय अनुदान से पुनर्निर्मित छयोईफेल कुंडलिंग बौद्ध मठ का उद्घाटन किया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Apr 2019 08:15:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में भारतीय अनुदान से पुनर्निर्मित छयोईफेल कुंडलिंग बौद्ध मठ का उद्घाटन किया https://www.shauryatimes.com/news/40319 Sat, 20 Apr 2019 08:15:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40319  नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में भारतीय अनुदान से पुनर्निर्मित छयोईफेल कुंडलिंग बौद्ध मठ का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया. एक अधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी. नेपाल और चीन की सीमा के पास स्थित मठ का निर्माण 1946 में किया गया था. इसके व्यापक जीर्णोद्धार की जरूरत थी.

भारत ने दिया था अनुदान

बौद्ध विद्वान श्यालपा तेनजिंग रिनपोचे ने लिसांखु गांव में स्थित इस मठ का एक कार्यक्रम में उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अजय कुमार भी शामिल हुए. भारत सरकार ने मठ के पुनर्निर्माण के लिये 1.89 करोड़ नेपाली रुपये का अनुदान दिया.

]]>