नेहा कक्कड़ की शादी की खबर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने जताई ख़ुशी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 06 Oct 2020 06:47:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नेहा कक्कड़ की शादी की खबर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने जताई ख़ुशी, कहीं ये बात https://www.shauryatimes.com/news/86208 Tue, 06 Oct 2020 06:47:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86208 फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि नेहा कक्कड़ इन महीने के आखिरी तक शादी कर सकती हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नेहा अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने वाली हैं, हालांकि इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं, अब तो इस खबर पर रिएक्शन भी आने लगे हैं।

रोहन और नेहा की शादी को लेकर लगातार कई अटकलों लगाई जा रही हैं। अब इस खबर पर नेहा के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का भी रिएक्शन आया है, जिनके और नेहा के ब्रैकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब हिमांश का कहना है कि वो नेहा की शादी की खबर को लेकर काफी खुश हैं, क्योंकि अब नेहा ने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

हिमांश कोहली ने बताया, “अगर नेहा वास्तव में शादी कर रही है, तो मैं उनके लिए काफी खुश हूं। वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही है, उनके पास कोई है और यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।” वहीं रोहनप्रीत, जिनसे नेहा की शादी होने वाली है, उनके बारे में हिमांश ने कहा कि वो उन्हें नहीं जानते हैं। बता दें कि हिमांश और नेहा कक्कड़ 2014 से 2018 तक 4 साल तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने एक साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी किया था और नेहा ने एक रियलिटी शो में हिमांश के बारे में खुलासा किया था।

https://www.instagram.com/p/CFoKZdfjbb7/?utm_source=ig_embed

रोहनप्रीत की टीम ने किया मना

हालांकि, रोहनप्रीत के मैनेजर का इस खबर पर कुछ और ही कहना है। रोहन के मैनेजर के मुताबिक, ‘ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि दोनों ने साथ में गाना किया है, जिस वजह से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। रोहन का शादी करने का कोई प्लान नहीं है।’ दरअसल, एक वीडियो की वजह से भी इस खबर को ज्यादा बढ़ाया जा रहा है, जिसमें रोहनप्रीत उन्हें रिंग पहनाते हुए दिख रहे थे और नेहा भी काफी खुश नज़र आ रही थीं।

]]>