पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बाेले-किसानाें की सभी मांगें मानने काे तैयार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बाेले-किसानाें की सभी मांगें मानने काे तैयार, पीएम माेदी पर रखें भराेसा
बठिंडा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर हुए बवाल के बाद पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा के लुधियाना सर्किट हाउस में पहुंचने पर सुरक्षा कड़ी रही। इस दाैरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की सभी मांगें मानने को तैयार है। आंदोलन अगर कृषि के हित में है तो किसानों को सरकार पर प्रधानमंत्री माेदी पर विश्वास करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि जीएसटी का भी पहले इसी तरह से विराेध किया गया था।

डीजीपी कांग्रेसी की तरह कर रहे आचरण

शर्मा ने आराेप लगाया कि पंजाब सरकार भाजपा के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है। पुलिस निष्पक्ष तौर पर काम नहीं कर रही। डीजीपी पूरी तरह से कांग्रेसी की तरह आचरण कर रहे हैं। कांग्रेस रैली कर सकती है तो भाजपा को क्यों नहीं करने दिया जा रहा। इस दाैरान पुलिस ने सर्किट हाउस में कड़ी सुरक्षा कर रखी थी। किसी को भी गेट के अंदर वाहन लाने की अनुमति नहीं दी गई है।

भाजपा नेताओं की पारिवारिक शांति हो चुकी है भंग

शर्मा का कहना है कि भाजपा नेताओं की परिवारिक शांति भंग हो चुकी है। किसान आंदोलन की आड़ में कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा अब चुप नहीं रहेगी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी के 27 कार्यक्रम पुलिस ने बंद करवाए। किसान कभी भी हिंसक नहीं हो सकते।

कांग्रेस नेताओं के नाम एफआइआर में दर्ज नहीं

बठिंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के नाम दिया फिर भी एफआइआर में दर्ज नहीं है। भाजपा किसानों के साथ है। कल भाजपा का कोर ग्रुप डीजीपी को चंडीगढ़ मिलने जा रहा। इसके बाद अगले सप्ताह से पार्टी अपने कार्यक्रम करेगी।

भाजपा अधिकारों के लिये शांतिपूर्ण तरीके से काम करेगी

शर्मा ने कहा कि यदि परमिशन मिले तो डीजीपी के घर के बाहर बैठूंगा। भाजपा किसान हितैषी है और रहेगी। सभी कानून किसान हित में है। किसान जत्थेबंदियों से अपील है टेबल पर आओ और समाधान ढूंढो। भाजपा अधिकारों के लिये शांतिपूर्ण तरीके से काम करेगी।