पति और 4 तांत्रिकों पर आरोप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 29 Sep 2018 12:25:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पति और 4 तांत्रिकों पर आरोप, पर लगा नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का आरोप. https://www.shauryatimes.com/news/12504 Sat, 29 Sep 2018 12:25:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12504 हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने देने वाली खबर आई है. यहा के बाबेन इलाके में नवविवाहिता के साथ गैंगरेप हुआ है. पीड़िता के मुताबिक उसके पति, रिश्तेदार और 4 तांत्रिकों ने शादी की रात गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

कुरुक्षेत्र महिला पुलिस थाने ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति, देवर, ननदोई , ससुर और 4 तांत्रिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. कुरुक्षेत्र महिला पुलिस थाने की इंस्पेक्टर ने एफआईआर दर्ज करने की बात की पुष्टि की है.

इंस्पेक्टर शीलावंती के मुताबिक ये केस कुरुक्षेत्र पुलिस स्टेशन ने हमें ट्रांसफर किया. शिकायत के मुताबिक महिला का गैंगरेप 13 और 14 सितंबर को हुआ. हमने पीड़िता का मेडिकल कराया और सैंपल को लेब टेस्ट के लिए भेज दिया.

शिकायत के मुताबिक 22 साल की महिला की 12 सितंबर को शादी हुई थी. 13 सितंबर की रात  को महिला को उसके पति और रिश्तेदारों ने नशीला पदार्थ दिया. महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया था जहां वह बेहोश हो गई. 

इसके बाद महिला के देवर और ननदोई ने 13 सितंबर को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. महिला के पति की योजना के मुताबिक  मां, बहन  और 4 तांत्रिकों को 14 सितंबर को पूजा करने के लिए भुलाया गया. इसके बाद पति ने तांत्रिकों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

]]>