पत्नी को बोला आओ चलें बाजार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 15 Jan 2021 10:00:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पत्नी को बोला आओ चलें बाजार, कार में गला घोंटकर कर मार डाला https://www.shauryatimes.com/news/98747 Fri, 15 Jan 2021 10:00:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98747 छावला इलाके में एक महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान सोहन चौरसिया के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि अवैध संबंध के शक में उसने पत्नी की हत्या की। आरोपित के साथ महिला की दूसरी शादी थी। तीन जनवरी को आरोपित ने पत्नी को बाजार जाने के बहाने कार में बिठाया और छावला इलाके में पहुंचने के बाद पहले रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसका गला रेतकर खेत में फेक दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से महिला का मोबाइल, रस्सी, चाकू व हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।

द्वारका जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि छावला इलाके में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले की छानबीन के लिए एसएचओ ज्ञानेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। घटनास्थल के आसपास पुलिस को कोई भी चीज ऐसी नहीं मिली जिससे कि महिला की पहचान हो सके। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान को लेकर थी।

पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में जाकर महिला की फोटो लोगों को दिखा पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। साथ ही दिल्ली के अन्य थानों को महिला के शव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, इलाके के कई वाट्सएप ग्रुप पर महिला की फोटो डालकर पहचान की कोशिश की गई।

इसके अलावा गुरुग्राम व झज्जर के थानों में भी महिला की फोटो भेजी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अमन विहार थाने में एक महिला की गुमशुदगी दर्ज है। टीम महिला के घर पहुंची जहां दो लोग मिले। इस दौरान पता चला कि महिला का पति सोहन चौरसिया पिछले कुछ दिनों से घर नहीं आ रहा है। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची और शव की पहचान कराई। दोनों ने महिला की पहचान कर ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने अब सोहन चौरसिया को ढूंढना शुरू किया। छानबीन के दौरान महिला व उसके पति सोहन के फोन काल की डिटेल खंगाली तो तीन जनवरी को दोनों की लोकेशन छावला ही मिली। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। जांच के क्रम में पुलिस ने सोहन को निठारी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह आटा फैक्टरी में काम करने के दौरान महिला के करीब आ गया था। महिला को पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वहीं, बाद में सोहन ड्राइवर की नौकरी करने लगा। आरोपित ने पुलिस को बताया कि महिला ने मदद के लिए एक शख्स को अपने साथ रखना शुरू कर दिया। पिछले दो वर्षों से वह रह रहा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के उस शख्स के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण हत्या कर दी। महिला का पहले पति से एक बेटा है।

]]>