पश्चिमी बाल्टीमोर स्ट्रीट पर एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 29 Apr 2019 07:08:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पश्चिमी बाल्टीमोर स्ट्रीट पर एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, एक व्यक्ति की मौत https://www.shauryatimes.com/news/41161 Mon, 29 Apr 2019 07:08:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41161 पश्चिमी बाल्टीमोर स्ट्रीट पर रविवार को एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.

पुलिस कमिश्नर माइकल हैरिसन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे यह घटना हुई. हमलावर पैदल घटनास्थल पर आया और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर की गई है. हालांकि उन्होंने इसके पीछे के कारणों के संबंध में कुछ नहीं कहा. बाल्टीमोर

रविवार को हुई गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति को बाप्टिस्ट चर्च के पास गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हैरिसन ने शुरुआत में बताया था कि छह लोग घायल हुए हैं. हालांकि उन्होंने घायलों के नाम और उनकी हालत के बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस ने घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है.

 में पिछले दो वर्षों में करीब 600 लोगों की हत्या हुई है.

]]>