पहाड़ों में बर्फबारी से कांपा मैदान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पहाड़ों में बर्फबारी से कांपा मैदान, संडे होगा सबसे ठंडा दिन
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी का सितम जारी है।  वहीं, शनिवार और रविवार को संभावित बारिश से पहले शुक्रवार को ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली और ठंड बढ़ गई। शनिवार को हल्की राहत है, लेकिन जल्द ही ठंड लड़ने वाली है। शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है। इसके बाद घना कोहरा भी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा सकता है।

इससे पहले शुक्रवार को न केवल दिनभर काले बादल छाए रहे, बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस कारण दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ गया। शनिवार को ठंड और अधिक बढ़ सकती है, हालांकि सुबह राहत है।

कोहरा भी करेगा परेशान

पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित समूचे उत्तर भारत में लोगों का सुबह और रात के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हरियाणा में दो और उत्तर प्रदेश में तो दस लोगों की जान चली गई है। हवाई और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई उड़ाने रद की जा रही हैं, कई ट्रेनों को भी रद किया जा रहा है। बफर्बारी के चलते वादी के पवर्तीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा फिर से मंडरा रहा है। आने वाले दिनों कोहरा और घना होगा और परेशान भी करेगा।

उप्र में सर्दी से दस की मौत

उत्तर प्रदेश में सर्दी के सितम ने दस लोगों की जान ले ली है। बलरामपुर, बहराइच और श्रवस्ती में दिनभर धुंध छाई रही। बहराइच का न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अलीगढ़ व हाथरस शीतलहर की चपेट में हैं।

राजस्थान में कोहरे ने लगाया जाम

राजस्थान में एक दिन सर्दी से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को तापमान में कमी आई। शुक्रवार को प्रदेश में कई शहरों में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

कश्मीर में हाईवे बंद, उड़ानें रद

जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार तीसरे दिन भी बिगड़ा रहा। शुक्रवार को पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई। हाईवे पर जगह-जगह वाहनों को रोक दिया गया है। श्रीनगर में दोपहर बाद खराब रोशनी के चलते उड़नों को रद करना पड़ा।

पंजाब में धुंध से राहत के आसार नहीं

सूबे में धुंध के बीच कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कई जिलों में अगले दो दिन बारिश हो सकती। एक सप्ताह तक धुंध से भी राहत मिलने के आसार नहीं।

रविवार को भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी पांच से सात जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो सात-आठ जनवरी को एयरपोर्ट क्षेत्र में घना कोहरा पड़ सकता है, इसलिए मौसम को देखते हुए यात्री आगामी सफर की योजना बनाएं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.1 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर भी 65 से 100 फीसद दर्ज किया गया। दिल्ली के कई क्षेत्रों में तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया।

इनमें पालम और डीयू में अधिकतम तापमान 17.4, रिज और आया नगर में 18, जाफरपुर में 15.5, मंगेशपुर में 14.5 और नजफगढ़ में महज 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार शाम को बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही तेज हवा भी चलेगी जो ठंड को बढ़ाएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान महज 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उधर स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बना हुआ है। इससे शनिवार शाम को दिल्ली में हल्की बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है। इससे रविवार और सोमवार को प्रदूषण भी कम ही रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और अधिक गिरावट आएगी। सोमवार से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और ठंडी हवा वापस उत्तर दिशा से आने लगेगी। बरसात के थमने के बाद घना कोहरा भी दिल्ली की परेशानिया बढ़ाएगा।

200 उड़ानों पर कोहरा

कोहरे का असर लगातार दूसरे दिन विमानों के संचालन पर पड़ा। शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाईअड्डा पर करीब 200 उड़ानों में देरी हुई। हालांकि इस दौरान किसी भी उड़ान को रद या डायवर्ट किए जाने की सूचना नहीं है।

कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित घरेलू उड़ानें रहीं। कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी देरी से हुई। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, देरी का प्रमुख वजह दूसरे शहरों का खराब मौसम सहित अन्य तकनीकी कारण रहे। दरअसल, आइजीआइ एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे से विमान सेवा चरमरा गई थी। इसकी वजह से एयरपोर्ट पर दो घंटे तक विमानों का प्रस्थान रुका रहा था। इस वजह से छह उड़ानें रद की गई थीं और 10 उड़ान को डायवर्ट किया गया था। 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई थी।

शुक्रवार को छाए कोहरे के साथ ही विमानों के बैकलॉग से भी उड़ानों के संचालन में देरी हुई। एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र में सामान्य दृश्यता जहां 100 मीटर थी, वहीं रनवे पर दृश्यता का औसत स्तर करीब 200 मीटर था। कुछ समय के लिए दृश्यता गिरकर 75 से 150 मीटर के बीच रह गई थी। इस दौरान तकनीक की मदद से विमानों का संचालन किया जा रहा था। उनका प्रस्थान नहीं रोका गया था। बावजूद इसके करीब 200 उड़ानों में देरी हुई। विमानों के लेट होने पर कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी पोस्ट की।

दिल्ली से चेन्नई, लखनऊ, हैदरबाद, भुवनेश्वर, मुंबई और पटना के लिए उड़ान भरने वाले विमान के साथ ही अहमदाबाद, पुणे, जयपुर और बेंगलुरु से दिल्ली आने वाले विमानों का संचालन 15 मिनट से डेढ़ घंटे तक की देरी से हुआ। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश होने पर सात अथवा आठ जनवरी को एयरपोर्ट क्षेत्र में घना कोहरा पड़ सकता है। इससे विमानों के संचालन में देरी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें भी लेट

कोहरे की वजह से कई ट्रेनें दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, शिव गंगा, मंडुआडीह एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। वहीं, एहतियातन कई ट्रेनें 15 फरवरी तक पहले ही रद की जा चुकी हैं।