पहाड़ों में बर्फबारी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में अभी और सताएगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी
जनवरी का महीना खत्म हो गया, लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। ठंड और कोहरे का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। रविवार को मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए मुसिबत का सबब बन गई है। किन्नौर जिले का रेकॉन्ग पियो बर्फ की सफेद चादर से ढक गया।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टी का अलर्ट और पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओजिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में आगे कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के 3 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

26 साल का टूटा रिकॉर्ड

शिमला में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिले में जनवरी में ठंड ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 1994 में इतनी अधिक ठंड पड़ी थी। उस समय जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि इस वर्ष जनवरी में सबसे कम तापमान 31 जनवरी को माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से नलकों में पानी जम गया और कई जगह बिजली गुल हो गई।

Himachal Pradesh: Kinnaur district's Reckong Peo covered under blanket of snow. (1.2.20) pic.twitter.com/xc47dJdZ7M

— ANI (@ANI) February 1, 2020