पाकिस्तान से सीना तान वतन लौटे अभिनंदन! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 01 Mar 2019 17:29:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पाकिस्तान से सीना तान वतन लौटे अभिनंदन! https://www.shauryatimes.com/news/34121 Fri, 01 Mar 2019 17:29:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34121 तालियों और नारों से गूंज उठा वाघा बॉर्डर

चडीगढ़/नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान पाकिस्तान से सकुशल वापस लौट आए। अटारी बॉर्डर पर उनका जोर शोर से स्‍वागत किया गया। रात 9:21 बजे पाकिस्तान से उन्होंने भारत की धरती पर कदम रखा, इसके साथ ही पूरा देश जश्‍न में डूब गया। कागजी कार्यवाही पूरी होने और पाक की ओर बीटिंग रिट्रीट होने के कारण उनके भारत आने में देरी हुई। पाकिस्तान की ओर से जैसे ही अभिनंदन वर्थमान को भारत को सौंपा गया, अटारी-वाघा बॉर्डर पर मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई लोगों ने तिरंगा फहराकर अभिनंदन वर्थमान का स्वागत किया।

इस दौरान अटारी-वाघा बॉर्डर पर लोगों ने अभिनंदन के लिए तालियों की गूंज उठी इस ऐतिहासिक पल को देखते हुए कुछ लोगों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत माता की जय का नारा भी लगाये। अभिनंदन के माता पिता भी अटारी बॉर्डर पर अपने बेटे के स्‍वागत के लिए पहुंचे। जैसे ही अभिनंदन ने भारत में कदम रखा,उनके माता-पिता भावुक हो गए। इस दौरान उनकी मां की आंखे नम दिखीं वहीं, पिता की आंखों में बेटे के साहत का सम्मान साफ देखा जा सकता था। अटारी-वाघा बॉर्डर पर वायुसेना का प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्‍तान से अभिनंदन को रिसीव करने के लिए मौजूद रहे।

]]>