पाक विदेश मंत्री पर खुश हुए सऊदी अरब के शहजादे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 14 Feb 2019 06:33:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पाक विदेश मंत्री पर खुश हुए सऊदी अरब के शहजादे, दिया 63 लाख रुपये का तोहफा https://www.shauryatimes.com/news/32097 Thu, 14 Feb 2019 06:33:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32097 सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को रोलेक्स की घड़ी समेत 63 लाख रुपये के बेशकीमती तोहफे दिए. उन्होंने ये तोहफे सितंबर 2018 में दिए जब कुरैशी खाड़ी देश की यात्रा पर गए थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शहजादे की शनिवार को होने जा रही देश की हाई प्रोफाइल यात्रा से पहले, सऊदी अरब की ओर से कुरैशी को दिए 63,50,000 रुपये के तोहफों की जानकारी दी.

19 सितंबर 2018 की यात्रा के दौरान मिले तोहफे
पाकिस्तानी मीडिया ने विदेश मंत्रालय के दस्तावेजों के हवाले से बुधवार को बताया कि कुरैशी ने तोशखाना में शहजादे सलमान की ओर से मिले लाखों रुपये के तोहफे जमा कराए. नौ और दस जनवरी की तारीख के इन दस्तावेजों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की 19 सितंबर 2018 की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री को ये तोहफे दिए गए.

क्या-क्या मिला था तोहफे में..
डॉन न्यूज टीवी द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों के अनुसार, कुरैशी को रोलेक्स की एक घड़ी, रत्नों से जड़ा सोने का एक पेन, सोने के एक जोड़ी कफ लिंक, कीमती रत्नों से जड़े सोने की चेन (तस्बीह) और सोने की एक अंगूठी मिली.

पाकिस्तान दौरे पर आ रहे हैं सऊदी के शहजादे
पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि मोहम्मद बिन सलमान अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे. इस दौरान पाकिस्तान में अरबों डॉलर के निवेश के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे.

]]>