पिछलें 24 घंटों में संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों का बढ़ा आकड़ा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 25 Aug 2020 05:52:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पिछलें 24 घंटों में संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों का बढ़ा आकड़ा, 60 हजार 975 नए मामलें https://www.shauryatimes.com/news/81937 Tue, 25 Aug 2020 05:52:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81937 कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान नए ठीक होने वाले मरीजों की तदाद नए मामलों से ज्यादा रही। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 हजार 975 मामले सामने आए हैं और 848 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 66 हजार 550 मरीज ठीक हुए। इस दौरान नौ लाख 25 हजार 383 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल 31 लाख 67 हजार 324 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से सात लाख चार हजार 348 एक्टिव केस हैं। 24 लाख चार हजार 585 मरीज ठीक हो गए हैं और 58 हजार 390 मरीजों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट 76 फीसद के करीब और डेथ रेट 1.84 फीसद है। देश में अब तक कुल तीन करोड़ 68 लाख 27 हजार 520 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

दिल्ली-महाराष्ट्र में कम हुए नए केस

दिल्ली और महाराष्ट्र में पिछले दिनों की तुलना में नए मामलों में कमी आई है। दिल्ली में 1,061 और महाराष्ट्र में 11,015 नए केस मिले हैं। जबकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों ही जगह अधिक मामले मिल रहे थे, हालांकि रविवार को महाराष्ट्र में 10 हजार से कुछ अधिक केस मिले थे। दिल्ली में अब तक एक लाख 62 हजार 527 और महाराष्ट्र में छह लाख 93 हजार 398 संक्रमित पाए जा चुके हैं। दोनों राज्यों में क्रमश: 4,313 और 22,465 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में और 4677 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 92 हजार 382 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2,987 लोगों की कोरोना ने जान भी ले ली है।

दक्षिण भारत में तेजी जारी

दक्षिण भारत के राज्यों में कोरोना का प्रकोप बना हुआ है। आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 8,601 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या तीन लाख 61 हजार 712 हो गई है। तमिलनाडु में 5967 नए केस साथ कुल मामले तीन लाख 85 हजार 352 और तेलंगाना में 1,842 नए मामलों के साथ कुल एक लाख 6 हजार से अधिक संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं।

]]>