पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आंदोलन के नाम पर देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाना राष्ट्र दायित्व नहीं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 20 Jan 2021 09:33:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आवास योजना से जुड़े हैं करोड़ों लोगों के सपने https://www.shauryatimes.com/news/99201 Wed, 20 Jan 2021 09:33:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99201 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6.1 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में बुधवार को 2,690 करोड़ रुपये की धनराशि का डिजिटल ट्रांसफर किया। पीएम मोदी की ओर से वर्ष 2020-21 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 5.3 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने लखीमपुर खीरी के नन्‍हें सिंह, चित्रकूट से राजकुमारी, वाराणसी की कमला देवी और अयोध्‍या की कुमकुम, सहारनपुर की बाला से बात भी की और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह जो घर मिला है वह बहुत बड़े संबल का काम करेगा। घर अपने आप में बहुत बड़ी व्यवस्था होती है। इससे नया आत्मविश्वास आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को बहुत जल्द सपनों का घर मिलने वाला है। कुछ दिन पहले ही सूर्य उत्तरायण में आया है। यह समय शुभकामनाओं के लिए बहुत उत्तम होता है। इस शुभ समय में घर बनने के लिए धनराशि मिल जाए तो आनंद और बढ़ जाता है। अभी कुछ दिनों पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन का दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। अब आप सभी के जीवन का एक सपना पूरा हो रहा है। यह खुशी आपके जीवन में सुविधा भरे यही मेरी कामना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भी है। इस पवित्र अवसर पर मैं गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं सभी देशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई भी देता हूं। गुरु साहब मुझ सेवक से निरंतर सेवाएं लेते रहे हैं। सेवा और सत्य के पथ पर चलते हुए बड़ी से बड़ी चुनौती से भी लड़ने की प्रेरणा हमें गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से मिलती है। इतना अदम्य साहस सेवा और सत्य की शक्ति से ही आता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच वर्ष पहले आगरा से प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ करने का मुझे सौभाग्य मिला। इतने कम वर्षों में इस योजना ने देश के गांवों की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। इस योजना के साथ करोड़ों लोगों की उम्मीद और सपने जुड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब से गरीब को यह विश्वास दिलाया है कि आज नहीं तो कल मेरा भी घर हो सकता है। आज एक साथ यूपी के छह लाख से ज्यादा परिवारों को सीधे उनके बैंक खाते में करीब-करीब 2,700 करोड़ रुपये ट्रांसफर की गई है। इनमें से 5 लाख से ज्यादा परिवार ऐसे हैं जिन्हें घर बनाने के लिए उनकी पहली किस्त मिली है। 80 हजार परिवार ऐसे भी हैं जिन्हें उनके मकान की दूसरी किस्त मिल रही है। अब आपके परिवार के लिए अगली सर्दी इतनी कठिन नहीं होगी।अगली सर्दी में आपका अपना घर भी होगा और घर में सुविधाएं भी होंगी।

घर ऐसी सम्मानजनक तोहफा है जो आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा देता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले जो सरकारें रही उस दौरान उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति थी ये आप सभी ने देखा है। गरीब को ये विश्वास ही नहीं था कि सरकार भी घर बनाने में उसकी मदद कर सकती है। जो पहले की आवास योजनाएं थीं, जिस तरह से घर उनके तहत बनाएं जाते थें, वो भी किसी से छिपा नहीं है। आत्मनिर्भर भारत का सीधा संबंध देश के नागरिकों के आत्मविश्वास से है और घर एक ऐसी व्यवस्था और ऐसा सम्मानजनक तोहफा है जो इंसान का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने तक हर गरीब परिवार को पक्का घर देने का लक्ष्य तय किया था। बीते वर्षों में लगभग दो करोड़ घर सिर्फ ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं। अकेले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी करीब सवा करोड़ घरों की चाबी लोगों को दी जा चुकी है।

दिख रहा योगी आदित्यनाथ सरकार की सक्रियता का परिणाम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पूरे अभियान की सबसे खास बात यह है कि जितने भी घर बन रहे हैं, सबके लिए पैसा सीधे गरीबों के बैंक खातों में दिया जा रहा है। किसी भी लाभार्थी को तकलीफ न हो, भ्रष्टाचार का शिकार न होना पड़े। केंद्र और यूपी सरकार मिलकर इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की सक्रियता का परिणाम है कि यूपी में आवास योजना के काम की गति भी बदल गई और तरीका भी बदल गया है। यूपी में करीब 22 लाख ग्रामीण आवास बनाए जाने हैं। इनमें से 21.5 लाख घरों को बनाए जाने की स्वीकृति भी दी जा चुकी है।

यूपी को नई पहचान भी मिली और नई उड़ान भी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तर प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जिस तेजी से आगे बढ़ाया है, उससे यूपी को नई पहचान भी मिली है और नई उड़ान भी मिली है। एक तरफ अपराधियों और दंगाइयों पर सख्ती और दूसरी तरफ कानून व्यवस्था पर नियंत्रण। एक तरफ अनेक एक्सप्रेस वे का तेजी से चल रहा काम, तो दूसरी तरफ एम्स जैसे बड़े संस्थान। मेरठ एक्सप्रेस वे से लेकर बुंदेलखंड गंगा एक्सप्रेस वे तक उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज करेंगे। यही वजह है कि यूपी में बड़ी कंपनियां आ रही हैं और छोटे उद्योंगों के लिए भी रास्ते खुले हैं।

स्वामित्व योजना से बदलेगा ग्रामीणों का भाग्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव के लोग प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लाभ उठाएं। आने वाले दिनों में यह योजना गांव में रहने वाले लोगों का भाग्य बदलने जा रही है। उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में से एक है जहां यह योजना लागू की गई है। इस योजना में ग्रामीणों की जमीन, उनके घर के मालिकाना हक के कागज दिया जा रहा है। इसके लिए यूपी के हजारों गांवों में ड्रोन से सर्वे और मैपिंग कराई जा रही है, ताकि लोगों की सपत्ति सरकारी दस्तावेजों में आपके नाम से ही दर्ज हो। इससे जमीनों के विवाद समाप्त हो जाएंगे। यूपी में 51 हजार से ज्यादा घरौनी बांटी जा चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि सामान्य लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए यूपी में जो काम हो रहे हैं, उसे हर कोई अनुभव कर रहा है। विभिन्य विकास योजनाएं लोंगों के जीवन को आसन बना रही है।

गरीबों का घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में गरीबों को बिना भेदभाव के सिर ढकने के लिए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हर गरीब के घर के सपने को साकार किया है। यह गरीब के जीवन को निखारने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो सोच रही है, वह साकार हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत लाभार्थियों के लिए सहायता राशि के डिजिटल ट्रांसफर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

इससे पहले बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए आज का दिन अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाखों लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करूंगा। सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।’

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण भाई-बहनों के लिए आज का दिन अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाखों लाभार्थियों के लिए सहायता राशि जारी करूंगा। सभी को घर दिए जाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान लखीमपुर खीरी के नन्‍हें सिंह, चित्रकूट से राजकुमारी, वाराणसी की कमला देवी और अयोध्‍या की कुमकुम, सहारनपुर की बाला से बात भी की और शुभकामना दी। इस योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सर्वाधिक नौ राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए थे।

उत्तर प्रदेश ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ लक्ष्य की दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 6.10 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹2691 करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि के ट्रांसफर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ लक्ष्य की दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 6.10 लाख लाभार्थियों के खातों में 2691 रुपये करोड़ की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे।’

क्या है पीएम आवास योजना-ग्रामीण : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण या प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल 20 नवंबर, 2016 में शुरू की थी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2022 तक ज्यादा से ज्यादा परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत सरकार बिजली की आपूर्ति और स्वच्छता जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं की विशेषता वाले पक्के घरों के निर्माण के लिए धन की सहायता प्रदान करती है। योजना में मैदानी इलाकों में प्रत्येक लाभार्थी को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

]]>
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आंदोलन के नाम पर देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाना राष्ट्र दायित्व नहीं https://www.shauryatimes.com/news/96402 Tue, 29 Dec 2020 09:27:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96402 मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाए गए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम और लुधियाना से लेकर पश्चिम बंगाल स्थित दानकुनी स्टेशन तक 1875 किलोमीटर डीएफसी ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत को 21वीं सदी की नई पहचान देने वाला है। यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा और अधुनिक रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट धरातल पर उतरते हुए हम देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब भाऊपुर-खुर्जा फ्रेट कॉरिडोर रूट पर जब पहली मालगाड़ी दौड़ी तो उसमें नए भारत और आत्मनिर्भर भारत की गूंज स्पष्ट सुनाई दी। प्रयागराज में ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी नए भारत के नए सामर्थ्य का प्रतीक है। यह दुनिया के बेहतरीन और आधुनिक कंट्रोल सेंटर में से एक है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब बेहतरीन कनेक्टिविटी देश की प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ बीते छह साल से देश में आधुनिक कनेक्टिविटी के हर पहलू पर फोकस के साथ काम किया जा रहा है। हाईवे, रेलवे, एयर-वे, वाटर-वे और आई-वे आर्थिक रफ्तार के लिए जरूरी इन पांचों पहियों को ताकत और गति दी जा रही है। यह ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां दोनों एक ही पटरी पर चलती हैं। मालगाड़ी की गति धीमी होती है। ऐसे में मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री ट्रेनों को स्टेशनों पर रोका जाता है। इससे यात्री ट्रेन भी लेट होती है और मालगाड़ी भी। ये फ्रेट कॉरिडोर आत्मनिर्भर भारत के बहुत बड़े माध्यम होंगे। उद्योग हों, व्यापार-कारोबार हों, किसान हों या फिर कंज्यूमर, हर किसी को इसका लाभ मिलने वाला है। विशेष तौर पर औद्योगिक रूप से पीछे रह गए पूर्वी भारत को ये फ्रेट कॉरिडोर नई ऊर्जा देने वाला है। इसका करीब 60 फीसद हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, इसलिए यूपी के हर छोटे बड़े उद्योग को इसका लाभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल ही देश में 100वीं किसान रेल शुरू की गई है। किसान रेल से वैसे भी खेती से जुड़ी उपज को देशभर के बाजारों में सुरक्षित और कम कीमत पर पहुंचाना संभव हुआ है। अब किसान रेल और भी तेजी से अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यूपी के रेलवे स्टेशनों के भंडारण की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। यूपी में आठ नए गुड शेड्स बनाए गए हैं। यह प्रोजेक्ट 2014 के पहले की सरकार की कार्य संस्कृति का जीता-जागता उदाहरण है। 2006 के इस प्रोजेक्ट पर जिस तेजी से राज्यों से बात होनी चाहिए थी, नहीं किया गया। यह योजना अटक गई, भटक गई। 2014 तक एक किमी भी ट्रैक नहीं बिछा था। लिहाजा बजट 11 गुना अधिक बढ़ गया। करीब 45 हजार करोड़। हमारी सरकार ने तेजी से इस बारे में बात आगे बढ़ाई। आठ साल में एक भी किमी ट्रैक नहीं था जबकि 2014 के बाद 1100 किमी ट्रैक तैयार हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले फोकस ट्रेनों की संख्या इसलिए बढ़ाने पर होती थी कि चुनाव में वोट मिल जाए, ट्रैक पर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। जोखिम भरा स्ट्रक्चर बना दिया गया था रेलवे को। हमने ऐलान कर भूल जाने वाली संस्कृति को दरकिनार कर रेल नेटवर्क और इसकी बेहतरी पर काम करना शुरू किया। अब भारतीय रेल पहले से अधिक सुरक्षित हुई है। रेलवे में स्वच्छता, भोजन व अन्य सुविधाओं का फर्क अब दिखता है। रेलवे मैन्युफैक्चरिंग में बहुत व्यापक सुधार हुआ है। बनारस रेल इंजन कारखाना और रायबरेली कोच फैक्ट्री का काम और नाम बढ़ा है। यहां से इंजन और कोच अब निर्यात हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर किसी दल का नहीं बल्कि देश का भविष्य होता है। यहां एक और मानसिकता का जिक्र करना जरूरी है। प्रदर्शनों और आंदोलनों की मानसिकता देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की है। यह किसी नेता, दल की नहीं है बल्कि जनता की है। करदाताओं की है। गरीब ने अपने पेट काटकर पैसा दिया तब यह इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है। राष्ट्रीय दायित्व नहीं भूलना चाहिए। जिस रेलवे को नुकसान पहुंचाया जाता है, वही मुश्किल समय में काम आती है। यह कोरोना काल में हमने देखा है। राशन पहुंचाने से लेकर कोरोना अस्पताल तक की भूमिका में रेलवे रहा है।

]]>