पीड़िता के भाई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

हाथरस कांड में पीड़िता के भाई ने खोला सनसनी खेज राज
हाथरस कांड में पीड़िता के भाई ने मानवाधिकार की टीम के सामने दावा किया कि उससे सीबीआई ने पूछा था कि तुमने अपनी बहन को मारा है? इस सवाल का जवाब देते हुए पीड़िता के भाई ने कहा था कि मैं अपनी बहन को मारता तो थाने लेकर नहीं जाता. पीड़िता के भाई और मानवाधिकार की टीम के बीच बातचीत का एक्सक्लूसिव वीडियो मीडिया के पास है.

गौरतलब है कि हाथरस गैंगरेप और हत्या के मामले में सीबीआई की जांच जारी है. इस बीच 4 नवम्बर को मानवाधिकार की टीम पीड़िता के घर पर गई थी. मीडिया के हांथ एक वीडियो भी लगा है, जब मानवाधिकार की टीम के सदस्य पीड़िता के घर पर उसके भाई से बातचीत कर रहे थे.

वीडियो में पीड़िता का भाई कहता सुनाई दे रहा है कि सीबीआई की टीम ने उससे पूछा कि सब तो कह रहे हैं तुमने मारा है अपनी बहन को, तब पीड़िता का भाई कहता सुनाई दे रहा है कि मुझे अपनी बहन को मारना होता तो मार देता, मारने के बाद पुलिस स्टेशन नहीं लेकर जाता.

बता दें कि हाथरस कांड की पीड़िता खेत में गंभीर हालत में मिली थी. बाद में उसे अलीगढ़ के अस्पताल और उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पीड़िता ने अपने ही गांव के 4 लड़कों पर गैंग रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद लोकल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था.