पुलिस ने जारी किए आरोपियों के स्केच – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

लुधियाना: कार से खींचकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने जारी किए आरोपियों के स्केच
अपने दोस्त के साथ जा रही 21 वर्षीय युवती को पंजाब के इसावल गांव के करीब कार से खींचकर 10 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (जांच) तरुण रतन ने बताया कि शनिवार की रात युवती एक व्यक्ति के साथ लुधियाना से इसावल जा रही थी. उन्होंने बताया कि तीन मोटर साइकिलों पर कार का पीछा कर रहे लोगों ने जगरावं में उन्हें रोक लिया.

उन्होंने कहा कि जैसे ही वे रुके मोटर साइकिल सवारों ने पत्थरों और ईंटों से कार पर हमला बोल दिया. पुलिस ने बताया कि हमलावर उन्हें कार से खींचकर सिधवां नहर के किनारे एक सुनसान स्थान पर ले गये. पुलिस ने कहा कि यहां उन्होंने छह से सात और लोगों को बुलाया और युवती से दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि व्यक्ति और युवती को वहां रविवार तक बंधक बनाये रखा. अधिकारियों ने कहा कि सिविल अस्पताल में करायी गयी चिकित्सीय जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी कर दिए हैं. पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने में 15-16 लोगों की संलिप्तता लग रही है. मामले की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए कई लोगों से पूछताछ जारी है.