पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 02 Oct 2020 05:43:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP : दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/85790 Fri, 02 Oct 2020 05:43:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85790 जिले के एक गांव में घर के आंगन में मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची का पिछले महीने कथित रूप से अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है.

जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एस बहुगुणा ने बताया कि दो साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोनू ठाकुर (21) व उसके साथी शुभम मल्लाह (20) को आज गिरफ्तार किया है.

उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता ने 17 सितंबर को शाहपुरा पुलिस थाने में घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने माता-पिता के साथ 16-17 सितंबर की रात आंगन में सो रही थी.

आपको बता दें, देश भर में रेप मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस से गैंगरेप का मामला सामने आया. इस मामले को लेकर देशवासियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग सड़कों पर उतर कर पीड़ित परिवार और मृतक के न्याय की मांग कर रहें है. लोगों की मांग है कि आरोपियों को फांसी हो.

]]>