पुलिस ने बतायी ये वजह – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 18 Dec 2019 05:45:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने बतायी ये वजह https://www.shauryatimes.com/news/70024 Wed, 18 Dec 2019 05:45:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70024  नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर मंगलवार रात दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। मेयर शहर से बाहर थे और परिवार के साथ लौट रहे थे, कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर ताबड़तोड फायरिंग शुरु कर दी। मेयर की कार पर गोली के निशान भी देखे जा सकते हैं। संदीप जोशी ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।  इस घटना के बाद से शहर के मेयर संदीप जोशी को पुलिस सुरक्षा मिल गयी है। पुलिस काे शक है कि शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर ये वारदात हो सकती है। पुलिस जांच में जुटी हुई है हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नागपुर के मेयर की कार पर हुई अंधाधुध फायरिंग ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्नï लगा दिये हैं। ज्ञात हो कि इस समय शहर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किये हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मेयर संदीप जोशी को एक खत के जरिये धमकी मिली थी। जिसकी उन्होंने सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवायी थी। मेयर का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि अब हमले के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

]]>