पुलिस पर फायरिंग करने से तो नहीं ही चूक रहे।चेकिंग के दौरान राइफल छीनकर ले गए बदमाश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 03 Oct 2018 07:28:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पुलिस पर फायरिंग करने से तो नहीं ही चूक रहे।चेकिंग के दौरान राइफल छीनकर ले गए बदमाश https://www.shauryatimes.com/news/12831 Wed, 03 Oct 2018 07:28:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12831 : यूपी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो पुलिस पर फायरिंग करने से तो नहीं ही चूक रहे। असलहा तक लूटकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला शामली का है। यहां एनकाउंटर के दौरान बदमाशों ने होमगार्ड के एक जवान को गोली मारकर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि झिंझाना इलाके में बिडौली और चौसाना के बीच दो बाइक पर 6 लोग सवार थे। जिस पर पुलिसकर्मी संसार सिंह और होमगार्ड जवान संजय ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से होमगार्ड का जवान संजय बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश होमगार्ड के साथ ही पुलिस के जवान से भी उनके हथियार लूटकर फरार हो गये।पुलिस पर फायरिंग करने से तो नहीं ही चूक रहे।चेकिंग के दौरान राइफल छीनकर ले गए बदमाशवारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी खुद भी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान होमगार्ड जवान के घायल होने और असलाहा लूटे जाने को लेकर पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। बदमाशों की गोली से बुरी तरह लहूलुहान होमगार्ड जवान को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसके दाहिने कंधे से गोली आरपार होकर निकल गई है। जिससे नसें डैमेज हो गई हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
बहरहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जोर-शोर से जुटी है। जिले में जगह-जगह उनकी धर-पकड़ के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाये गये हैं। हालांकि अभी तक बदमाशों को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

]]>